नायब सिंह सैनी सरकार का शपथ ग्रहण थोड़ी देर में, मंत्री बनने वाले 11 विधायक मंच पर मौजूद

Updated on 17-10-2024 01:06 PM

पंचकूला । हरियाणा में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण थोड़ी देर में है। पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे, लेकिन ये कौन होंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। एक दिन पहले ही नायब सिंह सैनी विधायक दल के नेता चुने गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में विधायक दल का नेता चुना गया था।


मंच पर मौजूद 11 विधायक, लेंगे मंत्री पद की शपथ

  1. बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा
  2. नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी
  3. इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार
  4. रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा
  5. अटेली की विधायक आरती राव
  6. तोशाम की विधायक श्रुति चौधरी
  7. गोहाना के विधायक डा. अरविंद शर्मा
  8. अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज
  9. पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा
  10. फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल
  11. तिगांव के विधायक राजेश नागर
  12. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। एनडीए घटक दलों के नेता भी हैं।
  13. एक दिन पहले विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने विधायकों की लिस्ट भी सौंपी थी।
  14. नायब सिंह सैनी मार्च 2024 में मनोहर लाल की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। पार्टी के ओबीसी चेहरे सैनी ने विधानसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से जीत दर्ज की है।

    सैनी भाजपा का ओबीसी चेहरा हैं, जो लो-प्रोफाइल रहकर काम करते हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। संघ में रहते हुए ही उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई थी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। पहले अंबाला छावनी में अध्यक्ष सहित कई स्थानीय पार्टी कार्यालयों में काम किया।

    2010 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन रामकिशन गुर्जर से हार गए थे। 2014 में चुनाव जीता और हरियाणा सरकार का राज्य मंत्री बने।

    2019 के लोकसभा चुनाव में सैनी कुरुक्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे। अक्टूबर 2023 में ओम प्रकाश धनखड़ की जगह सैनी को हरियाणा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.