नायब सिंह सैनी जीते, नूंह सीट कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशी को, देखिए विजेताओं की लिस्ट

Updated on 09-10-2024 01:08 PM

इंदौर । हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बन गई है। हरियाणा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई पार्टी लगातार तीन बार सत्ता में रही हो। इस बार भाजपा ने 48 सीटें जीत ली हैं, जो प्रदेश में पार्टी का रिकॉर्ड है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विजेताओं के नाम भी घोषित हो चुके हैं। नीचे देखिए विजेताओं की लिस्ट (Haryana Winners List) है।


  • नूंह सीट से कांग्रेस के आफताब अहमद ने 46,963 वोट से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह 15902 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
  • पुन्हाना सीट से कांग्रेस के मो. इलियास ने 31,916 मतों जीत हासिल की है। यहां BJP उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे।
  • जींद विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉ. कृष्ण लाल ने कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 15,860 मतों से हराया।
  • खारखोडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पवन खारखोडा ने कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5635 वोट से हराया।
  • लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया।
  • कालका में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा (भाजपा) ने कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को हराया।

  • कैथल में रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा के लीला राम को आठ हजार मतों से हराया है।
  • जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विनेस फोगाट ने भाजपा के योगेश कुमार को 6015 वोट से हरा दिया है।
  • पंचकूला में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता चुनाव हारे, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई चुनाव जीते।
  • अंबाला में कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना की पत्नी पूजा चौधरी चुनाव जीतीं
  • ऐलनाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार भारत सिंह बेनीवाल 14861 वोटो से जीते, अभय सिंह चौटाला हारे
  • अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला रानियां में चुनाव जीते, अपने दादा रणजीत चौटाला को हराया।
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किलोई में चुनाव जीते
  • आदमपुर से भजनलाल के पोते एवं भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई चुनाव हारे
  • करनाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के जगमोहन आनंद 90006 वोटों के साथ 33652 मतों से जीते
  • असंध से भाजपा के योगेंद्र सिंह राणा 54547 वोटों के साथ 2367 मतों से जीते
  • घरौंडा से भाजपा के हरविंद्र कल्याण 87236 मतों के साथ 4531 वोट से जीते
  • इंद्री से भाजपा के रामकुमार कश्यप 62564 मतों के साथ 7378 वोट से जीते
  • नीलोखेड़ी सीट से भाजपा के भगवानदास कबीरपंथी 77902 मतों के साथ 18854 वोट से जीते
  • अंबाला छावनी विधानसभा सीट से भाजपा के अनिल विज 59858 वोटों के साथ 7277 मत से जीते
  • नारायणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की शैली चौधरी 62180 मतों के साथ 15094 वोटों से जीतीं
  • अंबाला शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के चौधरी निर्मल सिंह 84475 मतों के साथ 11131 वोटों से जीते

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.