नायब सिंह सैनी जीते, नूंह सीट कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशी को, देखिए अब तक के विजेताओं की लिस्ट

Updated on 08-10-2024 04:29 PM
 इंदौर । हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्र गिने गए। इसके बाद ईवीएम खोली गई। पहला रुझान सामने आए और फिर धीरे-धीरे कर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विजेताओं के नाम भी घोषित होने लगे। नीचे देखिए अब तक के विजेताओं की लिस्ट

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई पार्टी लगातार तीन बार सत्ता में रही हो। वहीं, इस बार भाजपा को करीब 50 सीट मिलती दिख रही है, जो प्रदेश में इतिहास में पार्टी का रिकॉर्ड है।


  • नूंह सीट से कांग्रेस के आफताब अहमद ने 46,963 वोट से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह 15902 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
  • पुन्हाना सीट से कांग्रेस के मो. इलियास ने 31,916 मतों जीत हासिल की है। यहां BJP उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे।
  • जींद विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉ. कृष्ण लाल ने कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 15,860 मतों से हराया।
  • खारखोडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पवन खारखोडा ने कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5635 वोट से हराया।
  • लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया।
  • कालका में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा (भाजपा) ने कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को हराया।

  • कैथल में रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा के लीला राम को आठ हजार मतों से हराया है।
  • जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विनेस फोगाट ने भाजपा के योगेश कुमार को 6015 वोट से हरा दिया है।
  • पंचकूला में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता चुनाव हारे, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई चुनाव जीते।
  • अंबाला में कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना की पत्नी पूजा चौधरी चुनाव जीतीं
  • ऐलनाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार भारत सिंह बेनीवाल 14861 वोटो से जीते, अभय सिंह चौटाला हारे
  • अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला रानियां में चुनाव जीते, अपने दादा रणजीत चौटाला को हराया।
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किलोई में चुनाव जीते
  • आदमपुर से भजनलाल के पोते एवं भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई चुनाव हारे

    • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

       10 August 2026
      हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
       10 August 2026
      प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
       10 August 2026
      पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
       10 August 2026
      जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
       10 August 2026
      कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
       10 August 2026
      रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
       10 August 2026
      कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
       10 August 2026
      कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
       07 August 2026
      अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
      Advt.