शादी के 4 महीने बाद मां बनीं नयनतारा, वेडिंग फोटोज में बेबी बंप खोज रहे फैन्स

Updated on 10-10-2022 07:45 PM

एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति विग्नेस 9 अक्टूबर को ट्विन्स के पेरेंट्स बने हैं। दोनों की शादी  9 जून को हुई थी। शादी के 4 महीने बाद ही नयनतारा के मां बनने पर गॉसिप गलियारों में तरह-तरह के चर्चे हैं। यह गुडन्यूज मिलने के बाद लोग उनकी शादी की तस्वीरों में बेबी बंप खोज रहे हैं। वहीं यह भी सुगबुगाहट है कि नयनतारा सरोगेसी से मां बनी हैं। हालांकि कई लोग नयनतारा और विग्नेश के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं और उन्हें बधाइयां भी मिल रही हैं।

लोगों ने जताई हैरानी

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा शादी के 4 महीने बाद ट्विन्स की मां बनी हैं। उनके फैन्स और करीबी इस खबर से काफी खुश हैं। वही कुछ लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि इतनी जल्दी वह कैसे मां बन गईं जबकि इस बीच किसी को उनके प्रेग्नेंट होने की खबर तक नहीं लगी। लोग उनकी पुरानी तस्वीरें भी चेक कर रहे हैं। चर्चा है कि उनके बेबीज सरोगेसी के जरिये हुए हैं। हालांकि विग्नेश या नयनतारा की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं है। लोगों के नेगेटिव कमेंट्स के बीच कई लोग उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। 

सपोर्ट में आए लोग

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, सरोगेसी, अडॉप्शन, नैचुरल बर्थ, जो भी हो रहने दीजिए। अपनी नाक मत घुसाइए। प्रिवसी तो मजाक बनकर रह गई है, परिवार को शांति से रहने दीजिए। अगर उन्हें साझा करना होगा और जब बताना होगा तो बता देंगे। एक और कमेंट है, मुझे नहीं पता कि जब सिलेब्स सरोगेसी या आईवीएफ चुनते हैं तो इतना स्टीरियोटाइप क्यों है, ये उनके स्पर्म/एग्स हैं, उनकी इच्छा है, जो भी है लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देना चाहिए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.