करीना कपूर की जगह लेंगी नयनतारा:​​​​​​​टॉक्सिक में निभा सकती हैं यश की बहन का किरदार

Updated on 06-05-2024 01:29 PM

करीना कपूर यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू करने वाली थीं, हालांकि बिजी शेड्यूल होने के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। अब रिपोर्ट्स हैं कि करीना की जगह मेकर्स साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा को फिल्म में कास्ट करने वाले हैं।

नयनतारा को पसंद आई टॉक्सिक की स्क्रिप्ट

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट में फिल्म डेवलपमेंट से जुड़े एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है, फिल्म टॉक्सिक के डायरेक्टर गीतू मोहनदास और यश की बीते हफ्ते में कई बार नयनतारा से मीटिंग हुई है। रिपोर्ट में लिखा है, नयनतारा ने फिल्म टॉक्सिक करने में इंटरेस्ट दिखाया है और फिलहाल लॉजिस्टिक्स पर काम किया जा रहा है। फिल्म में यश की बहन के किरदार को बेहतरीन ढंग से स्क्रिप्ट किया गया है और वो स्ट्रॉन्ग रोल नयनतारा की छवि से काफी मेल खाता है। नयनतारा स्क्रिप्ट पढ़कर गीतू मोहनदास से बेहद खुश हैं कि उन्होंने इतना स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर तैयार किया है।

करीना कपूर निभाने वाली थीं यश की बहन का रोल

बता दें कि करीना कपूर फिल्म टॉक्सिक में यश की बहन का रोल प्ले करने वाली थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसका हिंट भी दिया था। हालांकि बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। फिल्म के मेकर्स चाहते थे कि करीना की जगह कोई पैन इंडिया प्रेजेंस वाली एक्ट्रेस फिल्म में यश की बहन का रोल प्ले करे।

नयनतारा ने बीते साल फिल्म जवान से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसके बाद से ही उनकी पैन इंडिया इमेज बन चुकी है। इससे पहले नयनतारा कन्नड़ फिल्म सुपर (2010) में नजर आ चुकी हैं। अगर नयनतारा फिल्म करती हैं तो ये उनकी दूसरी कन्नड़ फिल्म होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.