मौत की खबर पर NBT ने किया फोन, हीथ स्ट्रीक बोले- जिंदा हूं, ट्रीटमेंट अच्छा चल रहा

Updated on 23-08-2023 01:36 PM
नई दिल्ली: जिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज हीथ स्ट्रीक ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया है। स्ट्रीक ने इस खबर को गलत ठहराते हुए कहा कि वह जीवित और स्वस्थ हैं। पूर्व कप्तान ने 'नवभारत टाइम्स' से कहा- मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। मैं इस वक्त बुलावायो में अपने फॉर्म पर हूं। ट्रीटमेंट चल रहा है, लेकिन मैं ठीक हूं। रोचक बात यह है कि स्ट्रीक के पूर्व साथी हेनरी ओलांगा ही वह शख्स थे, जिन्होंने सुबह ट्वीट किया था कि उनके पूर्व साथी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। हालांकि, कुछ घंटों बाद एक और ट्वीट में ओलांगा ने अपने दावे को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान में जीवित हैं।

दूसरी ओर, हेनरी ओलंगा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- मुझसे पुष्टि कर सकते हैं कि हीथ स्ट्रीक की मौत की अफवाहें बहुत बढ़ा-चढ़ा कर कही गई हैं। मैं अभी उनसे बात कर रहा था। थर्ड अंपायर (चकल्लस करते हुए) ने उन्हें वापस बुला लिया है। वह बिल्कुल जीवित हैं, दोस्तों। उल्लेखीय है कि कुछ घंटे पहले उन्होंने खुद ही घोषणा की थी कि जिम्बाब्वे के दिग्गज का निधन हो गया है।

49 वर्षीय स्ट्रीक ने 2005 में 31 वर्ष की आयु में संन्यास की घोषणा की थी। स्ट्रीक अभी भी एकमात्र जिम्बाब्वे के गेंदबाज हैं, जिनके नाम टेस्ट और वनडे में 100 से अधिक विकेट हैं। उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे की कप्तानी संभाली थी, जब कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से हट गए थे क्योंकि बोर्ड और टीम के बीच संबंध खराब हो गए थे। अपने शानदार करियर में स्ट्रीक ने 65 मैच खेले और 216 विकेट चटकाए, उनका इकॉनमी 2.69 का रहा।

वनडे प्रारूप में स्ट्रीक ने 189 मैचों में 239 विकेट लिए, उनका इकॉनमी 4.51 का रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन 5-32 रहा। स्ट्रीक ने टेस्ट में 1,990 रन बनाए, जबकि उनका औसत 22.4 रहा। उन्होंने अपने देश के लिए 65 टेस्ट खेले। वनडे में स्ट्रीक ने 2,934 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 73.4 और औसत 28.3 रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.