पैक्स समितियों के लिये एनसीडीसी व सीएससी का कार्यशाला आयोजित

Updated on 26-06-2025 12:33 PM

बिलासपुर । जिले में अवसंरचना निर्माण हेतु राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की फण्डिंग पैटर्न जागरूकता एवं नागरिक सेवाओं की ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ पहॅुच हेतु पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जिले के समस्त पैक्स सहकारी समितियों को सहकार सें समृद्वि योजना के तहत् सहकारी समितियों के सुदृढ़िकरण तथा विभिन्न सेवा आम नागरिको को प्रदाय करने हेतु सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा की गई।

वर्ष 2025 को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है जिसमें सहकारिता के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है। वर्ष 2021 में केन्द्र में नवीन सहकारिता मंत्रालय बनाये जाने के उपरांत केन्द्रीय सहकारिता मंत्री भारत सरकार  अमित शाह के द्वारा सहकारी क्षेत्र के सुदृढ़िकरण हेतु ‘‘सहकार से समृद्वि योजना‘‘ प्रारंभ किया गया है। इसके तहत् पैक्स को बहुआयामी बनाते हुए 54 प्रकार की सेवाएं जोड़ा गया है जो पहले केवल ऋण वितरण का कार्य करते थे। माइक्रो ए0टी0एम0 के माध्यम से किसानों को पैक्स समिति में ही नगद भुगतान की सुविधा प्रदाय की जा रही है। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर के सहकारी बीज, आर्गेनिक, व निर्यात समिति का गठन किया गया है।

इसी परिपेक्ष्य में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अन्तर्गत उपक्रम राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) जो सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता प्रदाय करती है के द्वारा अवसंरचना निर्माण हेतु फण्डिंग पैटर्न जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई तथा कामन सर्विस सेंटर (CSC) के द्वारा पैक्स को CSC सेंटर के रूप में मान्यता प्रदाय की गई है। पैक्स समितियो को CSC का अधिकाधिक प्रयोग कर आम नागरिको को 300 से अधिक प्रकार के सेवाएं जैसे आधार कार्ड, पेेन कार्ड, टिकट बुकिंग, बिजली बिल भुगतान, बीमा प्रीमीयम भुगतान, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि प्रदाय करने तथा पैक्स समितियों को इन सेवाओं के माध्यम से लार्भाजन करने के बारे में जानकारी प्रदाय किया गया। जिले के उप आयुक्त सहकारिता,  चन्द्रशेखर जायसवाल के द्वारा बताया गया कि अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत् सहकारी समितियों की सुदृढ़िकरण तथा आम नागरिको को पैक्स समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक सेवा प्रदाय करने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई है।  

इस कार्यशाला में बिलासपुर जिले के उप आयुक्त सहकारिता  चन्द्रशेखर जायसवाल, सहायक आयुक्त सहकारिता श्रीमती शोभा महेन्द्र बंदे, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रिय निदेशालय से सहायक निदेशक  वैभव कुमार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील सोढ़ी एवं नोडल अधिकारी  आशीष दुबे तथा समस्त पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक, सीएससी के जिला प्रोग्रामरश्री विवेक सिंह विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा पैक्स समितियों के कर्मचारी कार्यशाला में उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.