NDMC का 172 साल पुरानी मस्जिद तोड़ने का नोटिस यहां से राष्ट्रपति भवन 100 मी दूर

Updated on 11-01-2024 12:23 PM

दिल्ली की सुनहरी बाग मस्जिद को ढहाए जाने के NDMC के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर आज (11 जनवरी) को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

जज के छुट्टी पर होने की वजह से 8 जनवरी को मामले की सुनवाई टाल दी गई थी। मामले की सुनवाई जस्टिस सचिन दत्ता की कोर्ट में होनी है।

मस्जिद पक्ष के वकील फिरोज इकबाल ने बताया कि नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल ( NDMC) की तरफ से जो नोटिस दिया गया है, वो संदेहास्पद है। उसमें न कोई एक्ट बताया गया है, न कोई तारीख लिखी हुई है। इसके अलावा मस्जिद हेरिटेज लिस्ट में शामिल है। मस्जिद के साथ लगा चौराहा भी हेरिटेज है।

NDMC ने 24 दिसंबर को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें 172 साल पुरानी मस्जिद को डिमोलिश करने का नोटिस दिया गया है। तर्क दिया गया कि इसके चलते ट्रैफिक जाम हो जाता है। मस्जिद के इमाम ने 30 दिसंबर को इस प्रस्ताव के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

दिल्ली में ये मस्जिद करीब 125 वर्ग मीटर जगह में बनी है। मस्जिद एक गोलचक्कर पर है, जहां मौलाना आजाद मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, सुनहरी बाग मार्ग और रफी मार्ग मिलते हैं। यहां से 100 मीटर दूर राष्ट्रपति भवन है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी पास में है।

जानिए क्या है पूरा मामला...

22 जून को एडिशनल CP ने लिखा था लेटर
सुनहरी बाग गोलचक्कर पर ट्रैफिक समस्या के बारे में जोन-2 के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) आर सत्यसुंदरम ने 22 जून, 2023 को दिल्ली नगर निगम, यानी NDMC को लेटर लिखा था। लेटर में एडिशनल CP ने बताया था कि गोलचक्कर पर ट्रैफिक ज्यादा हो गया है। ऐसे में इस गोलचक्कर को रीडिजाइन करें।

लेटर मिलने के बाद NDMC ने ट्रैफिक पुलिस, लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के अफसरों के साथ 28 जून, 2023 को इंस्पेक्शन किया था। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 जुलाई, 2023 को पिटीशनर दिल्ली वक्फ बोर्ड के साथ जॉइंट इंस्पेक्शन करने का आदेश दिया। 12 जुलाई, 2023 को ये जॉइंट इंस्पेक्शन किया गया।

VIPs का काफिला गुजरता, सिक्योरिटी में दिक्कत आती
वक्फ बोर्ड के साथ जो इंस्पेक्शन हुआ, उसमें टीम ने अपनी रिपोर्ट दी कि सुनहरी बाग गोलचक्कर पर ट्रैफिक काफी ज्यादा है। पास में ही मेट्रो स्टेशन भी है। यहां से VIPs का काफिला भी गुजरता है। मस्जिद के यहां होने से सिक्योरिटी में भी परेशानी आती है।

देश की आजादी के लिए यहीं से दुआ मांगी गई : जामा मस्जिद इमाम
नई दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम मोहिब्बुल्लाह नदवी का कहना है, ये मस्जिद भारत की आजादी के सन्दर्भ में भी महत्वपूर्ण है। फ्रीडम फाइटर और इस्लामिक स्कॉलर हसरत मोहानी, जो सांसद भी रहे हैं, वे भी हमेशा इसी मस्जिद में नमाज अदा करते हैं।

मौलाना आजाद भी यहीं नमाज पढ़ते थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए भी यहीं से दुआ मांगी थी। क्या हम अपने फ्रीडम फाइटर्स की निशानी को मिटाने में लगे हैं?

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- मस्जिद को हटाने से विरासत को नुकसान
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने 28 दिसंबर को NDMC को लेटर लिखकर सुनहरी मस्जिद हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया था। उन्होंने लिखा कि इतनी पुरानी मस्जिद हटाई जाती है, तो इससे भारत की विरासत को नुकसान पहुंचेगा।

ओवैसी ने लिखा है कि मस्जिद का ऐतिहासिक महत्व है। NDMC का काम विरासत को संरक्षित करना है, लेकिन वो अपने काम की अनदेखी कर रहा है। सांसद दानिश अली और कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी NMDC के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है।

सुनहरी मस्जिद में रहते थे 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा देने वाले हसरत मोहानी
अपने दौर के मशहूर शायर और आजादी की लड़ाई में शामिल रहे हसरत मोहानी जब भी दिल्ली आते थे, सुनहरी मस्जिद में ही रुकते थे। मोहानी ने ही 1921 में 'इंक़लाब ज़िंदाबाद' का नारा दिया था। हसरत मोहानी UP से संविधान सभा के सदस्य चुने गए थे।

इतिहासकार राना सफवी ने लिखा है कि इस मस्जिद में मौलाना हसरत मोहानी संसद सत्र में भाग लेने के दौरान रुकते थे। उन्होंने सरकारी घर और सांसदों को मिलने वाले वेतन-भत्ते लेने से इनकार कर दिया था। राना सफवी के मुताबिक, मॉन्यूमेंट ऑफ दिल्ली (1919) की किताब में भी इस मस्जिद का जिक्र है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.