नीरज चोपड़ा होंगे निखत , ऐश्वर्य प्रताप, पंत और सात्विक-चिराग की जोड़ी पर होगी नजरें

Updated on 01-01-2024 02:30 PM

इस साल दो आईसीसी टूर्नामेंट और ओलिंक गेम्स है। 26 जुलाई से 11 अगस्त तक भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलिंपिक में दावेदारी ठोकेंगे। वहीं आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट है। जून में पुरुष और सितंबर-अक्टूबर में महिला टी-20 वर्ल्ड कप होने हैं। पहली बार अमेरिका में आईसीसी इवेंट होने हैं। ऐसे में इस साल 6 खिलाड़ियों जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज निखत जरीन, शूटर ऐश्वर्यप्रताप सिंह तोमर, क्रिकेटर ऋषभपंत और बैडमिंटन डबल्स में सात्विक-चिराग पर सबकी नजरें रहेंगी।

पेरिस गोल्ड के साथ 90 मीटर पार का लक्ष्य
ओलिंपिक चैम्पियन जैवलिन थ्रोअर नीरज का लक्ष्य गोल्डन डबल बनाने का होगा। 26 साल के नीरज फिलहाल द. अफ्रीका में ट्रेनिंग कर रहे हैं। वे 85 दिन तक अफ्रीका में रहेंगे। उसके बाद ओलिंपिक की तैयारी के लिए यूरोप जाएंगे। वे ओलिंपिक से पहले 90 मीटर थ्रो पार करना चाहते हैं।

इस साल डबल गोल्ड मेडल जीतने पर निखत की नजरें
दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर निखत के पास इस साल दो बड़े टूर्नामेंट में गोल्ड जीतने का मौका रहेगा। पहले कजाखस्तान में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उतरेंगी, जहां वे गोल्डन हैट्रिक बना सकती हैं। लाइट फ्लाईवेट कैटेगरी की निखत कह चुकी हैं कि ओलिंपिक गोल्ड उनका सपना है, जिसके लिए पेरिस में उतरेंगी।

एशियाड के सबसे सफल शूटर का अब ओलिंपिक का सपना
22 साल के युवा निशानेबाज ऐश्वर्य एशियन गेम्स में दो गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज लेकर सबसे सफल शूटर रहे। एंड्यूरेंस पावर बनाए रखने के लिए टेबल टेनिस की मदद लेने वाले ऐश्वर्य का सपना ओलिंपिक गोल्ड जीतना है। एयर राइफल शूटर 2023 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं।

बैडमिंटन का पहला गोल्ड दिला सकती है सबसे सफल जोड़ी
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्‌डी-चिराग शेट्‌टी ने साल 2023 में एशियन गेम्स, एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड जीते। इसके अलावा 3 ओपन टूर्नामेंट में भी चैम्पियन बनी।वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 बन चुकी यह जोड़ी इस समय जिस फॉर्म में है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह जोड़ी देश को बैडमिंटन का पहला ओलिंपिक गोल्ड दिला सकती है।

डेढ़ साल बाद करेंगे मैदान पर वापसी
2022 दिसंबर में कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए रिषभ पंत को मैदान से दूर हुए 1 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है।
Áअब वे नए साल में आईपीएल से वापसी करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन किया है और बतौर कप्तान उनका 2.0 वर्जन भी नजर आ सकता है। आईपीएल से टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.