ऐतिहासिक गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, एथलेटिक्स में 29 भारतीय पेश करेंगे दावेदारी

Updated on 22-07-2024 02:32 PM
पेरिस: पूरे देश को अगले 8 अगस्त का इंतजार होगा जब नीरज चोपड़ा ओलिंपिक में अपने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेंगे। उस दिन पेरिस ओलिंपिक में जैवलिन थ्रो का फाइनल होगा। नीरज के साथ भारतीय दल में एक और प्रतिभाशाली जैवलिन थ्रोअर किशोर जेना भी होंगे। नीरज के साथ पिछले दिनों फिटनेस को लेकर थोड़ी समस्या रही है। हालांकि, उनके जर्मन कोच क्लाउस बार्टोनिट्ज ने एक अच्छी खबर दी है। कोच ने नीरज की फिटनेस को लेकर सभी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीने से नीरज को परेशान करने वाली जांघ की चोट अब बिल्कुल ठीक है।

नीरज के अलावा भी दावेदार

नीरज ने बीते 18 जून को फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में 85.97 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। नीरज से पूरे देश को एक बार फिर बेस्ट की उम्मीद होगी। मगर इस बार देश को एथलेटिक्स में नीरज से आगे बढ़ने की भी बारी है। पेरिस गए भारतीय दल में सबसे अधिक एथलीट ही हैं। इनमें से कुछ के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उनसे पोडियम पर पहुंचने की आस होगी। अविनाश साबले ऐसी ही दावेदारों में से एक हैं। भारतीय मेंस रिले टीम, शॉट पुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर और लॉन्ग जंपर जेस्विन एल्ड्रिन से भी करिश्मे की उम्मीद की जा सकती है।

एथलेटिक्स का भारतीय दल

पुरुष: नीरज चोपड़ा, अविनाश साबले, किशोर जेना, मोहम्मद अनस, मोहम्मद अजमल वी, अमोज जैकब, संतोष कुमार तमिलारासन, राजेश रमेश, मिजो चाको कुरियन, आकाशदीप सिंह, विकाश सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, सूरज पंवार, सर्वेश कुशारे, जेस्विन एल्ड्रिन, प्रवीण चित्रावेल, अब्दुल्ला अबूबाकर, तेजिंदरपाल सिंह तूर
महिला: ज्योति याराजी, किरण पहल, पारूल चौधरी, अंकिता ध्यानी, ज्योतिका श्री डांडी, शुभा वेंकटेशन, विथ्या रामराज, पोवम्मा राजू एम, प्राची चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, अन्नु रानी
प्रतियोगिता: 1 से 11 अगस्त तक
इवेंट: 48 (मेंस+विमिंस)
प्रतिभागी: 1810 एथलीट (भारत के 29)
दांव पर मेडल: 144 (48 गोल्ड, 48 सिल्वर, 48 ब्रॉन्ज)

नंबर्स गेम

827- मेडल कुल जीते हैं अमेरिका ने ओलिंपिक की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में। यह सर्वाधिक हैं। अमेरिकी ऐथलीटों ने कुल 344 गोल्ड मेडल जीते हैं।

2- ओलिंपिक में 1900 से बाद भारत को 2020 में एथलेटिक्स में मेडल मिली था। तब नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो मेडल जीते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.