डायमंड लीग के खिताब का बचाव करने उतरेंगे नीरज, यहां फ्री में देख सकते हैं उनका फाइनल मैच

Updated on 16-09-2023 04:26 PM

नई दिल्ली: विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक के भारतीय सुपरस्टार नीरज चोपड़ा अपने जाने पहचाने प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरेंगे। 25 साल के एथलीट चोपड़ा पिछले साल ज्यूरिख में डायमंड लीग चैंपियन बने थे। उन्होंने इस सीजन में अभी तक अपना दबदबा बनाकर रखा है और वह डायमंड लीग फाइनल्स में भी इसे जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 
अगर चोपड़ा फिर से ट्रॉफी जीतने में सफल रहते हैं तो उन्हें 30 हजार डॉलर का विनिंग प्राइज मिलेगा। वह डायमंड लीग ट्रॉफी का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। चेक रिपब्लिक के विटेजस्लाव वेस्ली 2012 और 2013 में जबकि उनके हमवतन जैकब वाडलेज्च ने 2016 और 2017 में यह कारनामा किया था।
 
वाडलेज्च अभी चोपड़ा के सबसे करीबी प्रतिद्वंदी हैं। चोपड़ा इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने से पहले डायमंड लीग की दोहा और लुसाने में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की थी। चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर तक भाला फेंकना है।
उनका इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.77 मीटर है जो इस साल विश्व सूची में दूसरे स्थान पर है। चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव करने के अलावा पहली बार 90 मीटर की दूरी तक भाला फेंकने की भी कोशिश करेंगे। लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर और 3000 मीटर स्टीपलचेस के खिलाड़ी अविनाश साबले ने भी इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन आगामी एशियाई खेलों पर ध्यान देने के लिए उन्होंने इससे हटने का फैसला किया।

डायमंड लीग का फाइनल यूजीन में कितने बजे शुरू होगा?

नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग का फाइनल यूजीन में 17 सितंबर को देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा।

फैंस डायमंड लीग का फाइनल टीवी पर कहां देख सकते हैं?

नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग का फाइनल वायकॉम 18 पर टीवी पर देख सकते हैं।
 
डायमंड लीग फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंड कौनसे एप पर होगी?

नीरज चोपड़ा के डायमंड लीग के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो सिनेमा पर बिल्कुल मुफ्त पर देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.