नीरू बाजवा ने इंस्टाग्राम से 'सरदार जी 3' के हटाए सभी पोस्ट, दिलजीत की हीरोइन ने हानिया आमिर को भी किया अनफॉलो!

Updated on 27-06-2025 02:00 PM
दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा स्टारर 'सरदार जी 3' भारत में छोड़कर 27 जून को दुनियाभर में रिलीज हो गई है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के इस मूवी में होने के कारण देश में बीते कुछ दिनों से विवाद हो रहा है। हर कोई एक्टर का विरोध कर रहा है। बॉलीवुड से लेकर पंजाबी जगत की कई हस्तियों ने इस मामले में अपनी राय रखी है और दिलजीत को ही खरीखोटी सुनाई है। अब खबर है कि फिल्म की एक्ट्रेस नीरू ने फिल्म से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं।

नीरू बाजवा ने पहले 'सरदार जी 3' के पोस्टर और टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। लेकिन अब उनके हैंडल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इससे यह साबित होता है कि अभिनेता ने फिल्म की ओवरसीज रिलीज से ठीक एक दिन पहले फिल्म से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे। 'रेडिट' पोस्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने हानिया आमिर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है।

नीरू बाजवा की फिल्म में हानिया आमिर

नीरू के हालिया पोस्ट में उनकी आने वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर है, लेकिन लेटेस्ट अपलोड में 'सरदार जी 3' का कोई जिक्र नहीं है। अमर हुंदल की डायरेक्टेड 'सरदार जी 3' एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ और हनिया आमिर के किरदार भूत-प्रेत के शिकार हुए हैं। फिल्म में नीरू बाजवा भी अहम भूमिका में हैं। हालांकि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी, लेकिन इसे 27 जून को विदेशों में रिलीज किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.