बड़े अच्छे हैं 2' के सेट पर नीति टेलर हुईं घायल, तस्वीर शेयर कर फैन्स को बताया हाल

Updated on 21-02-2023 09:43 PM
'कैसी ये यारियां' से पॉपुलैरिटी बटोरने वालीं एक्ट्रेस नीति टेलर इस समय टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नजर आ रही हैं। इस शो में उन्हें प्राची कपूर के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन हाल ही नीति टेलर के साथ इस शो के सेट पर हादसा हो गया। नीति टेलर जब शूट कर रही थीं तो वह घायल हो गईं।
    Niti Taylor ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चोट लगी बाजू की तस्वीर शेयर की। कोहनी से लेकर कंधे के बीच काफी खरोंचें तस्वीर में नजर आ रही हैं। नीति टेलर के इस पोस्ट को देख फैन्स टेंशन में आ गए और एक्ट्रेस की सेहत के बारे में पूछने लगे। फैन्स नीति टेलर को अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। नीति टेलर ने हाल ही 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में एंट्री की थी।

    नीति टेलर ने 2009 में किया था डेब्यू

    मालूम हो कि एकता कपूर के इस शो में दिशा परमार और नकुल मेहता लीड रोल प्ले कर रहे थे। लेकिन लीप आने के बाद 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नीति टेलर और रणदीप राय की एंट्री हुई। करियर की बात करें तो नीति टेलर ने 15 साल की उम्र में टीवी शो 'प्यार का बंधन' से करियर की शुरुआत की थी। यह शो 2009 में आया था। लेकिन नीति को पॉपुलैरिटी 'कैसी ये यारियां' से मिली। इसमें पार्थ समथान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वह नीति टेलर क्राइम थ्रिलर 'गुलाम' और 'इश्कबाज' जैसे शोज में दिखीं।

    साउथ फिल्में भी कर चुकी हैं नीति टेलर

    नीति टेलर कमाल की डांसर भी हैं। उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' में कोरियोग्राफर आकाश थापा के साथ हिस्सा लिया था। नीति टेलर फिल्में भी कर चुकी हैं। वह तेलुगू भाषा की दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ हफ्ते पहले नीति टेलर को-स्टार पार्थ समथान के साथ 'बिग बॉस 16' में भी पहुंची थीं। सलमान के इस शो में दोनों अपने शो 'कैसी ये यारियांं' के चौथे सीजन को प्रमोट करने पहुंचे थे। तब नीति टेलर ने सलमान के साथ डांस भी किया था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
     17 September 2026
    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
     17 September 2026
    दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
     17 September 2026
    सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
     17 September 2026
    टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
     17 September 2026
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
     17 September 2026
    रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
     16 September 2026
    जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
    Advt.