शासकीय कार्य में लापरवाही, सहायक शिक्षक निलंबित

Updated on 15-09-2024 11:41 AM

कोरिया । कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी  के निर्देशानुसार जिला अधिकारियों द्वारा शैक्षिक संस्थानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 सितंबर को सुदूर वनांचल विकासखंड सोनहत के शासकीय प्राथमिक शाला जोगिया का जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक बहादुर राम बघेल 17 अगस्त 2024 से बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित पाए गए। शाला प्रबंधन के समिति के सदस्य एवं छात्र छात्राओं के पालकों के द्वारा बताया गया कि सहायक शिक्षक श्री बघेल शाला में नियमित नहीं आते है इससे विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है एवं उन पर दुष्प्रभाव पढ़ रहा है। श्री बघेल का कृत्य प्रथम दृष्टयता गंभीर कदाचरण में पाया गया जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपिल) नियम 1966 के नियम 9 के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला जोगिया के सहायक शिक्षक बहादुर राम बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में कार्य इनका वर्तमान मुख्यालय विकासखंड सोनहत के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निर्धारित किया जाता है। निलंबन काल में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.