पड़ोसी देश ने आईएमएफ से लिया लोन, कर्ज चुकाया भारत का

Updated on 25-03-2023 08:02 PM
कोलंबो: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका ने आईएमएफ (IMF) से 330 मिलियन डॉलर का कर्ज हासिल कर लिया है। आप जानना चाहेंगे कि श्रीलंका ने इस राशि का क्या उपयोग किया है? हम आपको बता दें कि पड़ोसी देश ने इस राशि का बेहद समझदारी भरा उपयोग किया है। उसने इस कर्ज की पहली किस्त का उपयोग भारत का कर्ज चुकाने के लिए किया है। इससे भारत की नजर में श्रीलंका की साख अवश्य बढ़ेगी।

वित्त मंत्री ने दी जानकारी


श्रीलंका के वित्त राज्य मंत्री रंजीत सियामबलापितिया (Ranjith Siyambalapitiya) ने मीडिया को बताया कि भारत से लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए 120 मिलियन डॉलर का इस्तेमाल किया गया। राज्य मंत्री ने बताया, हाल के दिनों में भारत ने दवा और ईंधन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए उसके देश को कर्ज दिया था। इस कर्ज के कुछ अंश को गुरुवार को निपटाना था, जो हमने उसी दिन कर दिया। उन्होंने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि हम कर्ज चुकाने की समय सीमा का पालन करें।

कर्ज भुगतान में हो रही है दिक्कत


देश में आए आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका अपने कर्जो का भुगतान नहीं कर पा रहा था। पिछले साल अप्रैल में भारत ने श्रीलंका को 4 बिलियन डॉलर से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की थी। भारत भी उन पहले देशों में से एक था जिसने इसी दक्षिणी पड़ोसी देश को आईएमएफ बेलआउट प्राप्त करने में मदद की।

आईएमएफ से मिला है सशर्त कर्ज


आईएमएफ ने श्रीलंका को सशर्त कर्ज देने पर सहमति व्यक्त की है। यह कर्ज 48 महीनों की अवधि के भीतर वापस किया जाएगा। गौरतलब है कि देश में आवश्यक वस्तुओं की कमी के साथ पिछले साल लोग भोजन, ईंधन और दवा की खरीदारी के लिए लंबी कतारों में सड़कों पर उतर आए। जनता के आक्रोश ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश से भागने को मजबूर कर दिया। उसके बाद देश की कमान रानिल विक्रमसिंघे ने संभाली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.