नील वैगनर को जबरन रिटायरमेंट दिलाया गया:रॉस टेलर बोले- कीवी बॉलर ने खुद को अवेलेबल रखा था

Updated on 05-03-2024 05:52 PM

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा है कि तेज गेंदबाज नील वैगनर को जबरन रिटायरमेंट दिलाया गया। उन्हें बता दिया गया था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना जाएगा।

वैगनर ने हाल ही में पहले टेस्ट की शुरुआत से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।

टेलर ने ESPN के अराउंड द विकेट पॉडकास्ट पर कहा, मुझे लगता है कि यह सब अब थोड़ा-थोड़ा समझ में आता है। मुझे लगता है कि वैगनर को जबरदस्ती रिटायरमेंट दिलाया गया। यदि आप वैगनर की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुनते हैं, तो वह कहना चाह रहे थे कि रिटायरमेंट आखिरी टेस्ट खेलने के बाद लेंगे।

वैगनर आज भी मेरी पहली चॉइस - टेलर
टेलर बोले मुझे लगता है कि भविष्य को देखते हुए टीम में बदलाव किया गया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में जीत की स्थिति में, मैं नील वैगनर के आगे किसी को भी नहीं सोचूंगा। मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आराम से सो रहे होंगे, क्योंकि वैगनर टीम का हिस्सा नहीं है।

न्यूजीलैंड के लिए 64 टेस्ट खेल चुके हैं
वैगनर मूल रूप से साउथ अफ्रीका के रहने वाले हैं। वे न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 64 मैच खेले हैं। जिसमें 3.13 की इकोनॉमी रेट से 260 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 2012 वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 से 16 फरवरी तक हुए मैच में खेला था।

वैगनर ने संन्यास की घोषणा के बाद कुछ यादें भी शेयर कीं
संन्यास की घोषणा के बाद वैगनर ने मीडिया के साथ कुछ पुरानी यादें भी शेयर कीं। उन्होंने कहा 2014 में भारत के साथ पहली टेस्ट जीत, बारबाडोस में वेस्टइंडीज में न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट सीरीज जीत, 2018 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीत को वह कभी नहीं भूलेंगे।

वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल टेस्ट में एक रन की जीत को कभी नहीं भूल पाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.