न डांस और न ही डीजे... सुनील गावस्कर ने रखी ऐसी डिमांड, वजह जानकर मन में बढ़ जाएगी उनके लिए इज्जत

Updated on 14-05-2025 02:15 PM
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने का आग्रह किया है। 17 मई से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 58वें मैच से लीग दोबारा शुरू होगा। गावस्कर ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि इसे बिना डीजे के आयोजित किया जाए। 9 मई को बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच आईपीएल को एक हफ्तों के लिए सस्पेंड कर दिया था।

सुनील गावस्कर ने क्या कहा?

क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कहा, 'मैं यह देखना चाहता हूं कि ये आखिरी कुछ मैच हैं। लगभग 60 मैच हो चुके हैं। मुझे लगता है कि ये आखिरी 15 या 16 मैच हैं। मैं उम्मीद करूंगा कि जो कुछ हुआ है, उसके कारण और कुछ परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं चाहता हूं कि कोई संगीत न हो। DJ को ओवर के बीच में न हल्ला ने करने दें।

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने कहा, 'इन सब की कोई जरूरत नहीं है। मैच खेले और जाएं। दर्शकों को आने दें। नाचने वाली लड़कियां नहीं हों, कुछ नहीं। सिर्फ क्रिकेट। उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करने का एक अच्छा तरीका होगा जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।'

कई मैच बिना शोर के लिए

22 अप्रैल को पहलगाम में घूमने आए टूरिस्ट पर आंतकियों ने हमला कर दिया था। इसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। आईपीएल में भी उन लोगों को श्रद्धांजली दी गई धी। आईपीएल के कुछ मैचों में न तो डीजे बजा था और न ही चीयरलीडर्स का डांस हुआ। इसके साथ ही खिलाड़ी और मैच ऑफिसियल्स हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे। इसके साथ ही मैचों से पहले मौन भी रखा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.