ना डॉलर, ना दिरहम... रूस ने भारत से कहा- तेल का पेमेंट चीनी युआन में करो, जानें इसके मायने

Updated on 09-10-2025 12:04 PM
नई दिल्ली: रूसी तेल व्यापारी अब भारतीय रिफाइनरियों से अमेरिकी डॉलर या यूएई के दिरहम के बजाय चीनी युआन में पेमेंट करने के लिए कह रहे हैं। पहले इन सौदों में डॉलर या दिरहम का ही इस्तेमाल होता था। यह बदलाव भारत और चीन के बीच बेहतर होते रिश्तों का नतीजा है। सूत्रों के मुताबिक, इससे रूसी तेल व्यापारियों के लिए भारतीय खरीदारों के साथ सौदे करना आसान हो जाएगा।

हाल ही में, भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी, सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने रूसी तेल के दो से तीन शिपमेंट का भुगतान युआन में किया है। बता दें कि साल 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के बैन लगाए थे। इसके बाद से तेल खरीदार अमेरिकी डॉलर की जगह युआन और यूएई दिरहम जैसी दूसरी मुद्राओं में भुगतान करने लगे थे

पहले भी हुआ है पेमेंट

साल 2023 में भी कुछ भारतीय सरकारी रिफाइनरियों ने रूसी तेल के लिए युआन में भुगतान करने की कोशिश की थी। लेकिन जब भारत और चीन के रिश्ते तल्ख थे, तब सरकार ने इस पर चिंता जताई थी और उन्होंने पेमेंट रोक दिया था। हालांकि, निजी रिफाइनरियों ने तब भी चीनी मुद्रा में सौदे जारी रखे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.