न सिनेमा टिकटों के दाम घटे, न OTT हुआ सस्‍ता, अशोक पंडित ने इंडस्‍ट्री की अनदेखी पर सरकार को कोसा

Updated on 01-02-2023 09:28 PM
1 फरवरी 2023 को संसद के बजट सत्र में यूनियन बजट पेश किया गया। इसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री को भी मूवी टिकट और ओटीटी सब्सक्रिप्शंस को लेकर कुछ राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इसको लेकर अब फिल्ममेकर अशोक पंडित ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इंडस्ट्री को अनदेखा करने पर भारत सरकार को जमकर कोसा है।

फिल्म इंडस्ट्री भरती है सबसे ज्यादा टैक्स

फिल्‍ममेकर अशोक पंडित ने न्‍यूज एजेंसी 'एएनआई' से बजट के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमारी इंडस्‍ट्री इस देश में सबसे बड़ी करदाता है। फिल्‍म इंडस्‍ट्री हर साल सबसे ज्‍यादा टैक्‍स भरती है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे मनोरंजन उद्योग को हमेशा से ही सभी सरकारों ने नेगलेक्‍ट किया है। बजट में जिस तरह से दूसरी इंडस्‍ट्रीज के बारे में बात की गई है, चाहे वह कपड़ा उद्योग हो, साबुन उद्योग हो या स्वास्थ्य उद्योग हो, हमारी इंडस्‍ट्री के बारे में कोई बात नहीं की गई।'

फिल्म इंडस्ट्री को किया गया अनदेखा!

फिल्‍म एंड टेलीविजन डायरेक्‍टर्स एसोसिएशन के अक्ष्‍यक्ष अशोक पंडित आगे कहते हैं, 'जिस तरह से दूसरे उद्योगों की पहचान की जाती है और चर्चा की जाती है और उस उद्योग के फायदे के बारे में सोचा जाता है, कोई भी हमारे एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री के बारे में नहीं सोचता। कोई भी यह नहीं सोचता है कि इस इंडस्‍ट्री को कैसे बचाया जाए, इसे कैसे बढ़ाया जाए। हम इस देश के सबसे बड़े टैक्‍स पेयर्स हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी हमने घरों में बैठे लोगों का भी मनोरंजन किया है। बहुत से लोग हमारी वजह से मानसिक रूप से बीमार होने से बचे हैं।'

'दाम घटे तो ज्यादा से ज्यादा लोग देखेंगे सिनेमा'

जानकारी के मुताबिक, सिंगल स्क्रीन थिएटर्स और मल्टीप्लेक्स के टिकट के दामों में बहुत अंतर है। ठीक इसी तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें तो इसका सब्सक्रिप्शन रेट भी काफी ज्यादा होता है। अगर इन्हें कम किया जाए तो ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्मों की तरफ खिचेंगे और इससे सबको फायदा होगा। हालांकि, बजट में इन उम्मीदों पर पानी फिर गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.