नेपाल ने चीन के BRI को नहीं दिया भाव तो जबरन थोपने में जुटा ड्रैगन, कर्ज के जाल में फंसेगा हिमालयी देश?

Updated on 10-07-2023 01:48 PM
काठमांडू: नेपाल और चीन के बीच शी जिनपिंग के ड्रीम प्रॉजेक्‍ट बेल्‍ट एंड रोड पर साल 2013 में हस्‍ताक्षर हुआ था। चीन का दावा है कि वह नया सिल्‍क रोड तैयार कर रहा है और इसके लिए वह अरबों डॉलर का निवेश पूरी दुनिया में कर रहा है। पाकिस्‍तान, श्रीलंका, कंबोडिया, अफ्रीका महाद्वीप समेत दुनिया के कई देशों में चीन ने अरबों डॉलर के बीआरआई प्रॉजेक्‍ट शुरू किए। वहीं नेपाल ने अब तक इस परियोजना से किनारा किया हुआ है। यही वजह है कि नेपाल में बीआरआई का एक भी प्रॉजेक्‍ट शुरू नहीं हो सका है। इससे चीन अब भड़का हुआ है और नेपाल सरकार के साथ उसकी जुबानी जंग शुरू हो गई है।

दरअसल, श्रीलंका और पाकिस्‍तान जैसे देशों में बीआरआई प्रॉजेक्‍ट सफेद हाथी साबित हुए हैं। भारत के पड़ोसी देश इसमें फंसकर आर्थिक तबाही की स्थिति में आ गए हैं। श्रीलंका जहां डिफॉल्‍ट हो चुका है, वहीं पाकिस्‍तान भी इसकी कगार पर है। नेपाल ने इससे सबक लेते हुए बीआरआई से दूरी बना रखी है जिससे अब चीन नाराज हो गया है। चीन ने अब नेपाल में चलाए जा रहे अपने सभी प्रॉजेक्‍ट को जबरन बीआरआई का हिस्‍सा बताना शुरू कर दिया है। वहीं नेपाल की सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में अभी बीआरआई परियोजना शुरू ही नहीं हो सकी है।

चीन नेपाल पर जबरन थोप रहा बीआरआई

यूरो एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीआरआई में शामिल होने के बाद नेपाल ने शुरू में एक फ्रेमवर्क पर हस्‍ताक्षर किया था जिसमें शुरू में बीआरआई के तहत 35 प्रॉजेक्‍ट को शामिल किया गया था। बाद में यह केवल 9 तक सिमट गया। नेपाल सरकार के इन प्रॉजेक्‍ट के वित्‍तपोषण (साफ्ट लोन या ग्रांट) को लेकर संदेह जताने के बाद भी चीन ने अब दावा शुरू कर दिया है कि नेपाल में पूरे किए गए कई प्रॉजेक्‍ट बीआरआई का हिस्‍सा है। ताजा घटनाक्रम में नेपाल में चीन के राजदूत चेंग सोंग ने जून 2023 में वीचैट पे लॉन्‍च किया और इसे भी बीआरआई का हिस्‍सा बता दिया।

इससे नेपाल के सत्‍ता के गलियारे में यह भ्रम होना शुरू हो गया। नेपाल में जब विपक्षी दलों ने सफाई मांगी तो नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सौद ने साफ कह दिया कि नेपाल और चीन के बीच बीआरआई परियोजना का क्रियान्‍वयन अभी भी चर्चा के चरण में है। अभी तक एक भी बीआरआई प्रॉजेक्‍ट शुरू नहीं हो सका है। काठमांडू पोस्‍ट अखबार के पूर्व संपादक संजीव सतगैन्‍या का मानना है कि चीन के लिए बीआरआई अब उसकी विदेशी और क्षेत्रीय नीति का हिस्‍सा है। यही नहीं चीन ने बीआरआई को बढ़ावा देना अब कानूनी जरूरत बना दिया है।

चीन से कर्ज नहीं ग्रांट चाहता है नेपाल
संजीव ने कहा कि यह भी महत्‍वपूर्ण है कि अमेरिका ने जब से नेपाल में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है, चीन ने बीआरआई पर ज्‍यादा जोर देना शुरू कर दिया है। इससे पहले चीन ने ऐलान किया था कि पोखरा एयरपोर्ट भी बीआरआई का हिस्‍सा है। यह एयरपोर्ट इससे पहले बीआरआई प्रॉजेक्‍ट में शामिल नहीं किया गया था। नेपाल ने चीन से साल 2016 में 21 करोड़ डॉलर का साफ्ट लोन लिया था। इसमें बीआरआई का कहीं जिक्र नहीं था। चीन के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया था। वहीं चीन के बढ़ते प्रभाव की वजह से भारत पोखरा एयरपोर्ट के लिए हवाई रास्‍ता नहीं दे रहा है। यहां के चीन से आने वाले प्‍लेन ही उतर रहे हैं। अब बीआरआई को लेकर नेपाल सरकार कुछ कह रही है, वहीं चीन दूसरा दावा कर रहा है जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ा है। चीन नेपाल को सभी परियोजनाओं के लिए अत्‍यधिक ब्‍याज पर कर्ज देना चाहता है लेकिन नेपाल सरकार ग्रांट देने की मांग कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.