नेपाली बल्लेबाज ने चकनाचूर किया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में ठोक दी सिर्फ इतनी गेंदों में सेंचुरी

Updated on 27-09-2023 02:38 PM
नई दिल्ली: कहते हैं कि क्रिकेट में कोई भी रिकॉर्ड स्थाई नहीं है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला एशियन गेम्स के पुरुषों के क्रिकेट मुकाबले में। नेपाल और मंगोलिया के बीच मैच में नेपाली बल्लेबाज कुशल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंदों में सेंचुरी ठोकते हुए टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड चूर-चूर कर दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर और चेक रिपब्लिक के S Wickramasekara ने 35-35 गेंदों में सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया था।


यह नहीं, मैच में दीपेंद्र सिंह ने सिर्फ 9 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी करते हुए भारतीय सिक्सर किंग युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ डाला, जबकि टीम ने सबसे अधिक 314 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। टी-20 इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई टीम 300 से अधिक रन बना पाई है। कुशल जब मैदान पर उतरे तो नेपाल का स्कोर एक विकेट पर 42 रन था। इसके बाद आसिफ शेख का विकेट गिरा। वह 16 रन पर आउट हुए।
दूसरी ओर, कुशल ने मैदान पर उतरते ही मोर्चा संभाला और चौके-छक्के का अंबार लगा दिया। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में ही सेंचुरी पूरी कर दी। यह रिकॉर्ड पहले संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और डेविड मिलर के नाम था। पारी खत्म होने के बाद जब वह लौटे तो 50 गेंदों में 8 चौके और 12 छक्के के दम पर उनके नाम नाबाद 137 रन थे। दूसरी ओर, दीपेंद्र 10 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।

टी-20 इंटरनेशनल में फास्टेस्ट सेंचुरी
  • कुशल मल्ला: 34 बॉल, Nepal v Mongolia
  • डेविड मिलर: 35 बॉल, South Africa v Bangladesh
  • रोहित शर्मा: 35 बॉल, India v Sri Lanka
  • S Wickramasekara: 35 बॉल, Czech Republic v Turkey
  • S Periyalwar: 39 बॉल, Romania v Turkey
  • जीशान कुकीखेल: 39 बॉल, Hungary v Austria
  • जॉनसन चार्ल्स: 39 बॉल, West Indies v South Africa

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.