भारत से नाराज नेपाली गोरखा सैनिक रूस की वैगनर आर्मी में हो रहे शामिल? रिपोर्ट से बढ़ सकती है टेंशन

Updated on 27-06-2023 07:41 PM
मॉस्‍को: अपनी बहादुरी और शौर्य के लिए मशहूर नेपाल के गोरखा सैनिक अब रूस की तरफ बढ़ने लगे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो भारी संख्‍या में गोरखा सैनिक रूस की प्राइ‍वेट मिलिट्री वैगनर को ज्‍वॉइन कर रहे हैं। यूक्रेन की युद्ध रूस की तरफ से लड़ने वाला वैगनर ग्रुप पिछले दिनों अचानक राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के विरोध में उतर आया। कई विशेषज्ञों ने वैगनर ग्रुप को रूसी सेना की तुलना में तुलना में अधिक कुशल और क्षमतावान करार दिया है। खासतौर पर तब जब पिछले दिनों पूर्वी यूक्रेन में एक छोटे लेकिन रणनीतिक शहर बखमुत पर इस ग्रुप ने कब्‍जा कर लिया।


रिटायर्ड गोरखा भी हुए शामिल
कहा जा रहा है कि नेपाली गोरखा युवा अब वैगनर में शामिल होने लगे हैं। द डिप्‍लोमैट की एक रिपोर्ट के मुताबिक 16 मई को, रूस ने एक साल की मिलिट्री सर्विस के बाद रूसी नागरिकता हासिल करने से जुड़े आसान नियमों का ऐलान किया गया था। तब से ही सैकड़ों नेपाली युवा कॉन्‍ट्रैक्‍ट के आधार पर सैनिकों के रूप में रूसी सेना में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट दावा किया गया है कि उनमें से कुछ नेपाल सेना से रिटायर्ड है। नेपाल सेना के रणनीतिक विश्लेषक मेजर जनरल बिनोज बसन्यात (रिटायर्ड) ने हाल ही में यूरेशियन टाइम्स से कहा, 'यह एक चिंताजनक स्थिति है। नेपाल सरकार इस बारे में कुछ नहीं कर पा रही है क्योंकि वे व्यक्तिगत क्षमता से गए हैं।'

भारतीय सेना में भर्ती खत्‍म!
जहां रूसी नागरिकता नेपाली युवाओं के लिए एक बड़ा आकर्षण है, वहीं एक और वजह भारतीय सेना में उनकी भर्ती का खत्‍म होना है। नेपाल और भारत के बीच संबंधों में पिछले साल उस समय तनाव आ गया था जब भारत सरकार ने दीर्घकालिक रोजगार को छोटे अनुबंध कार्यकाल और बिना पेंशन के साथ बदल दिया। यह अग्निवीर स्‍कीम के तहत हुआ था। इसके कुछ हफ्ते बाद ही नेपाल ने 200 साल पुरानी भर्ती प्रक्रिया को तब तक रोक दिया। उसने स्‍पष्‍ट किया कि जब तक इसमें और ज्‍यादा स्‍पष्‍टता नहीं आती, गोरखा भर्ती में शामिल नहीं होंगे।

सामने आए कई वीडियोज
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें नेपाली गोरखाओं को रूस में मिलिट्री ट्रेनिंग लेते हुए दिखाया गया है। नेपाल सेना से रिटायर्ड एक गोरखा के हवाले से डिप्‍लोमैट ने लिखा है कि वह दुबई में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था, जब उसे और ज्‍यादा आकर्षक प्रस्तावों का लालच देकर रूस ले जाया गया। उन्होंने एक पर्यटक के रूप में मास्को की यात्रा की और एक रूसी भर्ती केंद्र में सेना में शामिल हो गए। अब रूस विदेशियों की भर्ती के लिए रूसी भाषा की जानकारी वाला नियम भी खत्‍म कर दिया गया है। यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस ने वैगनर को कई तरह के फायदे देने शुरू कर दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.