ओडिशा में नेपाली स्टूडेंट ने सुसाइड किया:बॉयफ्रेंड से बातचीत का AUDIO सामने आया

Updated on 18-02-2025 01:27 PM

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक नेपाली छात्रा का शव मिला है। ओडिशा पुलिस का कहना है कि भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) के होस्टल में रविवार शाम को बी-टेक थर्ड ईयर की छात्रा का शव मिला था।

पुलिस के अनुसार, प्रकृति लामसाल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना के खिलाफ कैंपस में नेपाल के छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि छात्रा के बैच का ही एक भारतीय छात्र उसे प्रताड़ित कर रहा था।

शिकायतों के बाद भी यूनिवर्सिटी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। स्टूडेंट के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भारतीय छात्र को हिरासत में लिया है।

बॉयफ्रेंड का AUDIO सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल है, लड़की और एक लड़के बीच कॉल पर बात हो रही है। यह लड़का उस लड़की का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। वह लगातार फोन पर लड़की गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो रही है।

लड़का लड़की से माफी मांगने के लिए कहता है। इस पर युवती लड़के से माफी मांग लेती है। दोनों के बीच लंबी बहस के बाद, लड़की रोने लगती है।

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

भुवनेश्वर के DCP पिनाक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने एक स्टूडेंट पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतक स्टूडेंट का मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट जब्त कर लिए गए हैं। मामले की जांच कर रहे हैं।

नेपाली छात्रों का आरोप- होस्टल खाली करने पर मजबूर किया गया 

घटना के बाद यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले नेपाल के छात्र अनिल प्रसाद ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा- हम यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल ऑफिस गए और रात भर धरने पर बैठे रहे। हमें सोमवार (17 फरवरी) को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक घंटे के भीतर अपना सामान बांधकर होस्टल खाली करने को कहा गया। हमें नहीं पता कि कहां जाएं। हमारे पास भोजन नहीं है। हम टिकट लेने की कोशिश कर रहे हैं।

एक अन्य छात्र राजन गुप्ता ने बताया कि हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे। यूनिवर्सिटी स्टाफ आए और होस्टल खाली करने को कहा। जो लोग जल्दी से सामान पैक नहीं कर रहे थे, उन्हें मारा गया। हमें जबरन हॉस्टल खाली करने पर मजबूर कर दिया गया। दो बसों में भरकर हमें कटक रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक करीब 500 छात्र भुवनेश्वर और कटक रेलवे स्टेशन पर घर लौटने को मजबूर दिखे। कटक रेलवे स्टेशन पर एक छात्र ने बताया- हमें होस्टल के कमरे खाली करने को कहा गया था और रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया था। हमें 28 फरवरी को परीक्षा देनी है।

यूनिवर्सिटी ने कहा- छात्र लौटें, पढ़ाई शुरू करें

नेपाली छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तनाव बढ़ने पर कथित तौर पर छात्रों को 17 फरवरी, 2025 तक कैंपस खाली करने का आदेश दिया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया था कि बढ़ते तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

एक अधिकारी ने कहा, 'यह फैसला छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिसर में शांति बहाल करने के लिए लिया गया था। हालांकि, अब प्रशासन ने छात्रों से कैंपस वापस लौटकर अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करने की अपील की है। छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात की गई है।'

भारतीय दूतावास ने कहा- जरूरी कदम उठाए जा रहे

नेपाल के अंग्रेजी अखबार काठमांडू पोस्ट के अनुसार, घटना के खिलाफ नेपाली छात्रों के एक समूह ने काठमांडू में भारतीय दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। PTI के मुताबिक, भारतीय दूतावास ने इस घटना पर एक बयान जारी कर कहा कि वह नेपाली स्टूडेंट की मौत से दुखी है। हम यूनिवर्सिटी और ओडिशा सरकार के संपर्क में हैं। सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर सुरेश देव दत्ता सिंह ने कहा, "शुरुआती जांच के आधार पर यह पता चला है कि किसी प्रकार की प्रताड़ना हुई थी, जिससे हो सकता है कि स्टूडेंट ने यह कदम उठाया हो। हमने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विश्वविद्यालय में पुलिस बल तैनात किया गया है। अब हालात शांतिपूर्ण हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.