नेपाली स्टूडेंट सुसाइड केस, KIIT के 5 अन्य कर्मचारी अरेस्ट:अब-तक 3 डायरेक्टर समेत कुल 11 गिरफ्तार; 5 को जमानत मिली

Updated on 21-02-2025 11:49 AM

ओडिशा के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) के पांच अन्य कर्मचारी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इन पर नेपाली छात्रों पर हमला करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज से सामने आया है कि 17 फरवरी को स्टूडेंट्स हॉस्टल खाली कर रहे थे। तभी कॉलेज पांच कर्मचारी अचानक वहां पहुंचे और स्टूडेंट्स से जल्द से जल्द वहां से चले जाने को कहने लगे।

हॉस्टल खाली करने में देर होने पर आरोपी भड़क गए और स्टूडेंट्स की पिटाई की। अदालत ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले कॉलेज के 3 डायरेक्टर समेत छह लोग गिरफ्तार हुए थे। हालांकि, 5 को जमानत मिल चुकी है।

खराब व्यवहार के लिए कॉलेज स्टाफ ने माफी मांगी

कैंपस में प्रदर्शनकारी स्टूडेंट के साथ गलत व्यवहार पर स्टाफ और कॉलेज ने 19 फरवरी माफी मांग ली। बीटेक थर्ड ईयर की स्टूडेंट प्रकृति लम्साल ने 16 फरवरी को सुसाइड कर लिया था। इसके बाद प्रदर्शन हुए थे।

एक वीडियो में कॉलेज की एक प्रोफेसर मंजूषा पांडे कहती हैं कि हम 40 हजार से ज्यादा स्टूडेंट को मुफ्त में खाना खिला रहे और पढ़ा रहे हैं। वहीं एक महिला कर्मचारी जयंती नाथ ने चिल्लाते हुए कहा- यह आपके देश के बजट के बराबर है।

KIIT ने माफीनामा जारी किया, 2 स्टाफ हटाए

KIIT ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए एक लेटर जारी किया। इसमें कहा गया कि कॉलेज के दो अधिकारियों को उनके गैर जिम्मेदाराना बयान के कारण हटा दिया है। हालांकि, उनके नाम सामने नहीं आए हैं।

KIIT हमेशा से दुनिया भर से स्टूडेंट के लिए घर रहा है और इनक्लूसिव, रिस्पेक्ट और रिस्पांसिबल कल्चर को बढ़ावा देता है। घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। सभी स्टूडेंट की सेफ्टी, डिग्निटी और वेलफेयर के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें नेपाली स्टूडेंट भी शामिल हैं। 

सुसाइड केस में KIIT के 3 डायरेक्टर अरेस्ट मामले में 17 फरवरी को KIIT के 3 डायरेक्टर, 2 गार्ड और एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया था। इसमें डायरेक्टर और गार्ड्स को जमानत मिल गई है। दावा है कि स्टूडेंट नेपाली छात्रा का बॉयफ्रेंड था। उसने ही छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाया था।

मामले की जांच के लिए ओडिशा सरकार ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव वाली हाई लेवल फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है।

स्टूडेंट्स का कहना है कि शिकायतों के बाद भी कॉलेज ने आरोपी स्टूडेंट के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामला दबाने की कोशिश की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.