घटिया फील्डिंग ने नेपाल का काम किया खराब, रोमांचक मैच में नीदरलैंड्स ने 6 विकेट जीता मैच

Updated on 05-06-2024 01:53 PM
डलास: टिम प्रिंगल और लोगन वैन बीक की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मैक्स ओ’डाउड नाबाद 54 रनों दमदार पारी से नीदरलैंड्स ने नेपाल को 6 विकेट से हरा दिया। नेपाल की पारी को 19.2 ओवर में 106 रन पर समेटने के बाद नीदरलैंड ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 109 रन बनाकर इस जीत से दो अंक हासिल किए। ओ’डाउड ने 48 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का लगाने के साथ एक छोर संभाले रखा। नेपाल के लिए सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह ऐरी और अविनाश बोहरा ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का बचाव करने उतरी नेपाल की फील्डिंग भी बहुत खराब रही। खिलाड़ियों ने कई आसान कैच भी छोड़े।

मैन ऑफ द मैच प्रिंगल ने 20 रन देकर तीन जबकि वैन बीक ने 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। पॉल वैन मीकरेन और बास डलीडे को दो-दो सफलता मिली। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया और लगातार अंतराल पर विकेट चटकाते रहे। नेपाल की ओर से कप्तान रोहित पौडेल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये।

मध्यक्रम में नेपाल की बैटिंग रही फेल
निचले क्रम में करण केसी (17) और गुलशन झा (14) ने दोहरे अंक में रन बनाकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड को दूसरे ओवर में माइकल लेविट (एक) के आउट होने से झटका लगा। वह सोमपाल का शिकार बने। ओ’डाउड और विक्रमजीत सिंह (22) ने इसके बाद संभाल कर बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में टीम के स्कोर को एक विकेट पर 36 रन तक पहुंचाया।

दीपेंद्र ने नौवें ओवर में विक्रमजीत को एलबीडबल्यू कर दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी को तोड़ा। ओ’डाउड को इसके बाद साइब्रैंड एंगलब्रेक्त (14) का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 12वें ओवर में गुलशन के खिलाफ चौका लगाकर रनगति को तेज करने की कोशिश की लेकिन 14वें ओवर में रन आउट हो गए। बोहरा (पांच) ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड को चलता कर नीदरलैंड पर एक बार फिर दबाव बना दिया।

ओ’डाउड ने संभाले रखा नीदरलैंड्स के लिए मोर्चा

ओ’डाउड ने इस गेंदबाज के खिलाफ 19वें ओवर में लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर 47 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। डलीडे ने इसी ओवर में चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले प्रिंगल ने पारी के दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख (चार) को चलता किया। वैन बीक ने चौथे ओवर में अपनी पहली गेंद कुशल भुर्तेल (सात) को एलबीडबल्यू कर नेपाल को दूसरा झटका दिया। कप्तान पौडेल और अनिल शाह ने तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों से जूझने की कोशिश की लेकिन प्रिंगल ने साह की 12 गेंद में 11 रन की पारी को वैन बीक के हाथों कैच कराकर खत्म किया। कुशल मल्ला (नौ) और दीपेंद्र (एक) के आउट होने से नेपाल ने 11वें ओवर में 53 रन पर पांच विकेट गंवा दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.