नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को दिल्ली AIIMS से मिली छुट्टी, आज रात स्वस्थ होकर लौटेंगे स्वदेश

Updated on 01-05-2023 07:05 PM
काठमांडू: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सीने से जुड़ी समस्या के लिए उपचार के बाद नई दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह रविवार रात काठमांडू लौट आएंगे। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। पौडेल (78) को सांस लेने में तकलीफ के बाद 19 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली में इलाज के लिए भारत ले जाया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने काठमांडू में एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति पौडेल का उपचार सफल रहा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रविवार को नेपाल एयरलाइंस की नियमित उड़ान के जरिए वह काठमांडू लौटने वाले हैं।

नेपाली राष्ट्रपति ने भारत का शुक्रिया अदा किया


बयान में कहा गया है कि एम्स में स्वास्थ्य संबंधी उनकी कई जांच और उपचार हुआ है। पौडेल के इलाज में शामिल डॉक्टरों ने उन्हें कुछ और हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता सागर आचार्य द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की स्थिति में अब काफी सुधार हुआ है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पौडेल ने उनके इलाज में शामिल नेपाली और भारतीय स्वास्थ्य कर्मियों समेत अन्य का शुक्रिया अदा किया है। पौडेल के पारिवारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति रविवार को रात साढ़े आठ बजे नेपाल एयरलाइंस की नियमित उड़ान से काठमांडू के लिए उड़ान भरेंगे।

फेफड़े में संक्रमण के बाद एम्स में हुए थे भर्ती


स्वास्थ्य समस्याओं के बाद उन्हें 18 अप्रैल को काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और फेफड़े में संक्रमण होने का पता चलने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स, नई दिल्ली भेजा गया। नेपाली कांग्रेस के नेता पौडेल पिछले महीने नेपाल के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। रामचंद्र पौडेल नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने नेपाल के उपप्रधानमंत्री और नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। पौडेल ने 2022 के आम चुनावों में सांसद के तौर पर जीत दर्ज की थी। राष्ट्रपति चुने जाने से पहले वे छठवीं बार सांसद के रूप में काम कर रहे थे। नेपाली कांग्रेस के उनके साथी उन्हें प्यार से 'राम चंद्र दाई' के नाम से भी बुलाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.