चोरी हो गया नेताजी का बकरा, तलाश में जुटी पुलिस की स्पेशल टीम!...

Updated on 17-02-2024 06:35 PM

अंबिकापुर। अंबिकापुर में एक भाजपा नेता का 120 किलो का पालतू बकरा चोरी हो गया है। बकरे की तलाश में एडिशन एसपी ने स्पेशल टीम को लगाया है।  दरअसल सरगुजा जिले के बीजेपी नेता सुरेश कुमार गुप्ता के घर से उनका पालतू बकरा 'शेरू' चोरी हो गया। उनका कहना है कि शेरू हमारे परिवार के सदस्य जैसा है। उसके चोरी होने के बाद घर के सदस्य मायूस हैं। वहीं चोरी की ये वारदात घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इस बकरे को बीजेपी नेता सुरेश कुमार गुप्ता करीब 6 सालों से पालकर अपने घर पर रखे थे। 8 फरवरी की सुबह लगभग 7ः30 हुंडई की वर्ना कार क्रमांक सीजी 07 सीपी 1177 में सवार होकर कुछ युवक आये और उसे चोरी कर ले गए। अब जब नेता जी के घर का बकरा गायब हुआ तो मामला पुलिस के पास पहुंचा और तत्काल आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बकरे की खोजबीन शुरू हो गई। वहीं इस पूरे मामले पर ASP ने कहा कि, आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।



बकरा चोरी होने के बाद बीजेपी नेता सुरेश गुप्ता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, हमने कार का नंबर सहित उसके भिलाई टोल प्लाजा को पार करने की भी जानकारी रघुनाथपुर पुलिस को उपलब्ध कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद सुरेश गुप्ता सहित रघुनाथपुर के लोग एसपी से शिकायत करने अंबिकापुर पहुंच गए।


लोगों ने बताया कि, सुरेश गुप्ता को बकरे (शेरू) से लगाव ऐसा था कि, वो कभी उसे बांधकर नहीं रखते थे। वह बकरा उनके निर्देश को भी समझता था उसका वजन 120 किलो का था और उसे खरीदने के लिए दो लाख रुपए तक का ऑफर लोग दे रहे थे। लेकिन वे उसे परिवार का सदस्य बताकर बेचने से इंकार कर देते थे।

आरोपियों को पकड़ने पुलिस टीम को रवाना किया
बातचीत के दौरान एडिशनल एसपी पपुलेश कुमार ने बताया कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम को आरोपियों को पकड़ने रवाना किया जा रहा है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसमें कोई लापरवाही नहीं की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.