नीदरलैंड और अफगानिस्तान की टक्कर लखनऊ में, जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Updated on 02-11-2023 03:43 PM
लखनऊ: वर्ल्ड कप 2023 के 34वें मुकाबले में नीदरलैंड की टक्कर अफगानिस्तान से होगी। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 में इस मैदान पर यह आखिरी मुकाबला भी होगा। इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तान के हौलते बुलंद हैं। वह सेमीफाइनल में जगह बनाने का प्रबल दावेदार है। वहीं नीदरलैंड भी अच्छी लय में है। ऐसे में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कैसी होगी लखनऊ की पिच?
वर्ल्ड कप 2023 में लखनऊ की पिच सबसे लो स्कोरिंग में एक रही है। पिच आईपीएल के समय से काफी बेहतर हुई है लेकिन अभी भी यहां रन बनाना आसान नहीं है। भारत की विस्फोटक बैटिंग यहां सिर्फ 229 रन ही बना पाई थी। इंग्लैंड तो 129 रन पर ही ऑलआउट हो गई। रात में इकाना स्टेडियम पर बैटिंग और भी मुश्किल हो जाती है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। पहले खेलते हुए 225-250 का स्कोर विनिंग टोटल साबित होगा।


लखनऊ का मौसम

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि इस मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा। लखनऊ में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। हालांकि दोपहर में अभी भी अच्छी धूप हो रही है। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। वहीं मैच खत्म होने के समय तक यह गिरकर 25 से नीचे आ जाएगा।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बैरेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, तेजा निदामानुरु, रयान क्लेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, रियाज हसन, अब्दुल रहमान, नजीबुल्लाह जादरान।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.