न्यूरालिंक के ह्यूमन ट्रायल में हो सकती है देरी:पशु-कल्याण उल्लंघनों को लेकर जांच के दायरे में कंपनी

Updated on 06-12-2022 06:11 PM

एलन मस्क की मेडिकल डिवाइस कंपनी न्यूरालिंक पशु-कल्याण उल्लंघनों को लेकर अमेरिकी सरकार की जांच के दायरे में आ गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। 20 से ज्यादा वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों ने रॉयटर्स को बताया है कि इसका पशु परीक्षण जल्दबाजी में किया जा रहा है, जिससे अनावश्यक पीड़ा और मौतें हो रही हैं।

बीते दिनों एलन मस्क ने अपने इस डिवाइस की प्रोगेस रिपोर्ट एक इवेंट में बताई थी। उन्होंने कहा था कि उनके ब्रेन चिप इंटरफेस स्टार्टअप का डेवलप वायरलेस डिवाइस 6 महीने में ह्यूमन ट्रायल के लिए तैयार हो जाएगा। इसके लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को पेपर जमा कर दिए गए हैं। मस्क ने 6 साल पहले ब्रेन कंट्रोल इंटरफेसेस स्टार्टअप की स्थापना की थी।

1,500 से ज्यादा जानवरों को मारा गया
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2018 के बाद से प्रयोगों के कारण 280 से ज्यादा भेड़, सूअर और बंदरों सहित लगभग 1,500 जानवरों को मारा जा चुका है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि यह आंकड़ा एक मोटा अनुमान है क्योंकि कंपनी यह रिकॉर्ड नहीं रखती है कि कितने जानवरों पर टेस्ट किया गया और कितनों को मार दिया गया।

कर्मचारियों पर टेस्ट का दबाव
इसके अलावा, कर्मचारियों ने ये भी दावा किया कि मस्क उन पर पशु परीक्षण में तेजी लाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस कारण कई प्रयोग असफल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रयोग पूरा होने के बाद जानवरों को आम तौर पर मार दिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उन्हें रिसर्च पर्पज के लिए पोस्ट-मॉर्टम की जांच करने में मदद मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.