कभी कॉल करने के लिए नहीं थे पैसे, आज हैं अमेरिका में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO

Updated on 12-12-2023 02:24 PM
नई दिल्ली: गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई अमेरिका की कॉरपोरेट दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले एग्जीक्यूटिव हैं। पिछले साल यानी 2022 में उन्हें 22.6 करोड़ डॉलर का भुगतान किया गया। अगर भारतीय रुपये के हिसाब से देखा जाए तो पिचाई ने पिछले साल रोजाना पांच करोड़ रुपये से अधिक कमाई की। पिचाई ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले पिचाई का बचपन संघर्षों में गुजरा। उनके पास पढ़ाई के लिए कोई अलग कमरा नहीं था। वह ड्राइंग रूम के फर्श पर अपने छोटे भाई के साथ सोते थे। घर में न तो टेलीविजन था और न ही कार। पिचाई के फर्श से अर्श पर पहुंचने की कहानी...

पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 में चेन्नई में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश कंपनी जीईसी में इंजीनियर थे। परिवार दो कमरों के एक मकान में रहता था। पिचाई के पास पढ़ाई के लिए कोई अलग कमरा नहीं था। वह अपने छोटे भाई के साथ ड्राइंग रूम के फर्श पर सोते थे। घर में न तो टीवी था और न ही कार। लेकिन ये अभाव पिचाई के लिए प्रेरणा बने और उन्होंने महज 17 साल की उम्र में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास कर खड़गपुर में दाखिला लिया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान वह हमेशा अपने बैच के टॉपर रहे। उसके बाद छात्रवृत्ति पाकर आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय चले गए।

सालभर की सैलरी से टिकट

पिचाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पढ़ाई के लिए जब उन्होंने अमेरिका आने का फैसला किया था तो वह आसान नहीं था। उस वक्त उनके पिता ने अपनी सालभर की सैलरी देकर हवाई जहाज की टिकट खरीदी थी। अमेरिका में रहने के दौरान उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि जब वह अमेरिका आए थे तब आईएसडी कॉल का चार्ज 2 डॉलर प्रति मिनट लगता था। ज्यादा चार्ज की वजह से वह अपने घर पर बात तक नहीं कर पाते थे। जिंदगी में उन्होंने पहली बार कंप्यूटर अमेरिका में ही देखा था।

सुंदर पिचाई ने मटेरियल इंजीनियर के रूप में शुरू किया और साल 2004 में एक प्रबंधन कार्यकारी के रूप में गूगल में शामिल हो गए। सुंदर पिचाई को वर्ष 2019 में गूगल और अल्फाबेट कंपनी का सीईओ बनाया गया था। आज पिचाई दुनिया के सबसे महंगे सीईओ हैं। पिचाई को पिछले साल यानी 2022 में 22.6 करोड़ डॉलर की सैलरी मिली। अगर भारतीय रुपयों में देखें तो यह 18,84,39,13,900 रुपये बैठती है। यानी पिचाई को पिछले साल रोजाना 5,16,27,161 रुपये मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 5400 करोड़ रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.