लादेन से कभी नहीं मिला... कुख्यात आतंकी मक्की ने जेल से जारी किया वीडियो, बोला- ISIS से कोई संबंध नहीं
Updated on
20-01-2023 06:58 PM
इस्लामाबाद : लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। गुरुवार को मक्की ने लाहौर जेल से एक वीडियो जारी करते हुए अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों के साथ किसी भी तरह के संबंध होने की खबरों का खंडन किया। मक्की ने यूएनएससी के खुद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के फैसले पर खेद जताया और कहा कि फैसला सुनाने से पहले उसकी बात नहीं सुनी गई। पाकिस्तान का कुख्यात आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ है। यूएनएससी में उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने की राह में अब तक चीन अड़ंगा लगा रहा था।
मक्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल (Da'esh) और अल-कायदा प्रतिबंध समिति की ओर से सोमवार को वैश्विक आतंकवादियों की सूची में नाम शामिल किए जाने के बाद एक वीडियो जारी किया है। यूएनएससी के कदम के बाद मक्की के खिलाफ संपत्ति जब्त करना, ट्रैवल बैन और हथियार प्रतिबंध जैसी कार्रवाइयां की जा सकेंगी। भारत में मोस्ट वॉटेंड मक्की 26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी है। साल 2000 में लाल किले पर हुए हमले में भी उसका नाम आता है।
'मैं लादेन या जवाहिरी से कभी नहीं मिला'
जेल से वीडियो जारी करते हुए मक्की ने कहा, 'मेरा मानना है कि आतंकी सूची में मेरा नाम शामिल करने का फैसला भारत सरकार की गलत सूचनाओं पर आधारित है। मैं ओसामा बिन लादेन, अयमान अल-जवाहिरी या अब्दुल्ला आज़म से कभी नहीं मिला, जैसा कुछ रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है।' मक्की ने दावा किया कि अल-कायदा और आईएसआईएस की हरकतें उसकी विचारधारा के बिल्कुल विपरीत है। उसने कहा, 'मैं इस तरह के समूहों की ओर से किए गए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा की निंदा करता हूं।'
हाफिज सईद का साला है मक्की
अब्दुल रहमान मक्की ने सुरक्षा परिषद की कार्रवाई पर 'खेद जताया' और कहा कि उसे सुनवाई का कोई मौका नहीं दिया गया। उसने 1980 के दशक में इस्लामाबाद में इस्लामिक यूनिवर्सिटी में फैकल्टी होने के दावों से भी इनकार किया, जहां खुफिया एजेंसियां उस पर अल-कायदा या अफगान कमांडरों से मिलने का आरोप लगाती हैं। आतंकी हाफिज सईद का साला मक्की लश्कर के पॉलिटिकल विंग जमात-उद-दावा का प्रमुख है। कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों के पीछे उसका हाथ था।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…