बिड़ौरा उपकेन्द्र में चार्ज हुआ 5 एमवीए का नया पाॅवर ट्रांसफार्मर

Updated on 16-02-2024 05:40 PM

कवर्धा। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने कवर्धा संभाग के ग्राम बिड़ौरा स्थित  33/11 केवी उपकेन्द्र में विद्यमान 3.15 एमवीए के पाॅवर ट्रांसफार्मर का क्षमता में वृद्धि करते हुए मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 30 लाख रूपये के लागत से 5 एमवीए का नया पाॅवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर चार्ज किया। इस प्रकार ग्राम बिड़ौरा उपकेन्द्र की क्षमता 8.15 एमवीए से बढ़कर 10 एमवीए हो गई है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम बिड़ौरा स्थित 33/11 केवी उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

कवर्धा संभाग कार्यपालन अभियंता जीएस फ्लोरा ने बताया कि कवर्धा संभाग के ग्राम बिड़ौरा में विद्यमान 33/11 केवी उपकेन्द्र में 5 एमवीए के नये पाॅवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से इस क्षेत्र के 13 ग्रामों के 1150 विद्युत उपभोक्ताओं एवं कृषको को ओवरलोडिंग की समस्याओं का निराकरण सहित उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर राजनांदगांव क्षेत्र मुख्य अभियंता टी.के. मेश्राम एवं अधीक्षण अभियंता रंजीत घोष ने कार्यपालन अभियंता जी0 एस0 फ्लोरा, के0 एल0 उइके, एच0पी0 गुप्ता, सहायक अभियंता यू.के. धृतलहरे, सुनील कंवर और उनकी टीम को बधाई दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.