गया से चल पड़ी दिल्ली के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जान लीजिए टाइम टेबल और रूट और किराया

Updated on 22-08-2025 02:02 PM
बिहार, खास कर मध्य बिहार के लोगों को दिल्ली आने के लिए एक अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 22 अगस्त को गयाजी पहुंच कर दो ट्रेनों की सौगात दी। इसी में यह अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल है जो गया से दिल्ली जंक्शन यानाी पुरानी दिल्ली के बीच चलेगी। वह गयाजी से कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

गया-दिल्ली अमृत भारत का रूट क्या?

पीएम मोदी ने आज गया से दिल्ली के बीच जो अमृत भारत ट्रेन की शुभारंभ की, वह मुगलसराय या दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली आएगी। आज जो उद़घाटन स्पेशल गया से रवाना की गई, उसकी गाड़ी संख्या 03621 है। गया-दिल्ली अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल गया जंक्शन से 10.50 बजे खुलकर 11.40 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 12.10 बजे डेहरी ऑन सोन, 12.35 बजे सासाराम, 13.20 बजे भभुआ रोड, 14.10 बजे डीडीयू, 17.20 सूबेदारगंज, 20.15 बजे गोविंदपुरी, 23.30 बजे टुंडला, अगले दिन 02.55 बजे गाजियाबाद रूकते हुए सुबह 04.30 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।

अगले गुरुवार से चलेगी दिल्ली गया अमृत भारत एक्सप्रेस

उद्घाटन यात्रा के बाद इस गाड़ी का नंबर 13697/13698 हो जाएगा। दिल्ली-गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित ऑपरेशन गया जंक्शन से 28 अगस्त से सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को तथा दिल्ली से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को किया जायेगा। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08 डिब्बे और 11 जनरल कोच होंगे। ट्रेन में एक पैंट्रीकार की भी व्यवस्था होगी ताकि लोगों को रास्ते में खाने-पीने का सामान मिलता रहे। इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे हैं।

क्या है दिल्ली गया अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

ट्रेन नंबर 13697 गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस गया से हर गुरुवार एवं रविवार से शाम 16.30 बजे चल कर 17.08 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 17.24 बजे डेहरी ऑन सोन, 17.44 बजे सासाराम, 18.16 बजे भभुआ रोड, 19.45 बजे डीडीयू, 22.55 सूबेदारगंज, अगले दिन 01.35 बजे गोविंदपुरी, 05.55 बजे टुंडला और 11.05 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। इसके बाद यह दोपहर 12.00 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 13698 दिल्ली-गया अमृत भारत एक्सप्रेस दिल्ली से 14.00 बजे चल कर 14.40 बजे गाजियाबाद, 16.50 बजे टुंडला, 19.55 बजे गोविंदपुरी, अगले दिन 01.10 सूबेदारगंज, 05.45 बजे डीडीयू, 06.30 बजे भभुआ रोड, 07.07 बजे सासाराम, 07.25 बजे डेहरी ऑन सोन, 07.43 बजे अनुग्रह नारायण रोड ठहरते हुए 08.55 बजे गया पहुंच जाएगी।

क्या है गया दिल्ली अमृत भारत का किराया

अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया आम मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से ज्यादा है। इसमें यदि आप इस ट्रेन में दिल्ली से गया जाएंगे तो आपको स्लीपर क्लास के लिए 560 रुपये का किराया चुकाना होगा। इसमें 540 रुपये बेस फेयर है जबकि 20 रुपये रिजर्वेशन चार्ज। यदि इसी रूट पर चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन महाबोधि से आप जाएं तो उस ट्रेन में स्लीपर क्लास का बेस फेयर 470 रुपये है। इसके ऊपर 20 रुपये रिजवेशन चार्ज और 30 रुपये सुपरफास्ट सरचार्ज भी लगता है। मतलब कि पैसेंजर को 520 रुपये ही चुकाना होता है। यानि कि अमृत भारत इस ट्रेन के मुकाबले 40 रुपये महंगा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.