नववधुओं का मतदान केन्द्र में हो रहा सम्मान

Updated on 14-05-2023 08:36 PM

जांजगीर चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदशन में सभी निर्वाचन में महिला मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप योजना अंतर्गत मतदान केन्द्रों में नवविवाहिता वधु सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

घोघरानाला प्राथमिक विद्यालय एवं कुष्ठ निवारण संघ सोंठी आश्रम में में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. अराध्या राहुल कुमार ने कहा कि लोक तंत्र की सफलता के लिए मतदाताओं का जागरूक होना अत्यंत जरूरी है। उपसंचालक समाजकल्याण टी.पी. भावे ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त दिव्यांगजनों, वंचितों तथा कुष्ठ पीड़ितों के मतदान में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन गंभीर है।

उन्होंने कहा कि मतदाता परिचय पत्र बनाने अथवा 10 वर्ष हो जाने पर आधार कार्ड के नवीनीकरण के लिए कोई भी समस्या होने पर जिला प्रशासन तथा चिप्स विभाग सहयोग करेगा। सहायक जिला नोडल अधिकारी प्रो. बी.के. पटेल ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहाँ मतदान किसी त्योहार से कम नहीं है। हमें चुनाव और उसके महत्व को जानने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी ।तहसीलदार चंद्रशीला जायसवाल ने कहा किया लोकतंत्र का आधारशीला वयस्क मताधिकार है। प्रत्येक मतदाता को निर्भिकता, निष्पक्षता एवं विवेक के साथ अपने मताधिकार की शक्ति का प्रयोग कर भारत देश को सशक्त बनाने में योगदान देना चाहिए। कार्यशाला में सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.