CBSE का नया नियम: थर्ड लैंग्वेज में फेल हुए तो नहीं मिलेगा 10वीं का सर्टिफिकेट

Updated on 18-07-2026 01:32 PM

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए थर्ड लैंग्वेज को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत अब केवल बोर्ड परीक्षा में पास होना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि थर्ड लैंग्वेज के स्कूल आधारित मूल्यांकन में सफल होना भी अनिवार्य होगा। इसमें असफल होने वाले छात्रों को कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा।

यह नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर लागू होगा, जो 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्रों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि थर्ड लैंग्वेज का मूल्यांकन निर्धारित स्कूल आधारित प्रणाली के अनुसार किया जाए। हालांकि इस वर्ष थर्ड लैंग्वेज की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी, लेकिन इंटरनल असेसमेंट में पास होना जरूरी रहेगा।

9वीं में फेल होने पर भी मिलेगा प्रमोशन

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र कक्षा 9वीं में थर्ड लैंग्वेज के स्कूल आधारित मूल्यांकन में सफल नहीं होता है, तो उसे कक्षा 10वीं में प्रमोट किया जा सकेगा। लेकिन उसे कक्षा 10वीं के दौरान ही कक्षा 9वीं की लंबित थर्ड लैंग्वेज परीक्षा पास करनी होगी।

लागू होगा तीन भाषा फार्मूला

नई व्यवस्था के तहत 2026-27 से कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए तीन भाषा पढ़ना अनिवार्य होगा। इनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल होंगी। अंग्रेजी के साथ फ्रेंच, जर्मन या अन्य विदेशी भाषा चुनने वाले छात्रों को एक बार की राहत दी गई है। वे विदेशी भाषा जारी रख सकेंगे, लेकिन उन्हें एक भारतीय भाषा को तीसरी भाषा के रूप में लेना होगा।

सीबीएसई के अनुसार, भाषा शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया जा रहा है। एनसीईआरटी की ओर से इसके लिए अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं कक्षा 10वीं में थर्ड लैंग्वेज की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी, लेकिन इंटरनल असेसमेंट में असफल छात्रों का स्कूल स्तर पर री-असेसमेंट कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही उन्हें सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन पास सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.