नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के लिए बनेगा नया कॉरिडोर, आसान होगी राह

Updated on 06-12-2023 12:36 PM
मोहन सिंह, पलवल: नोएडा के जेवर में बन रहे एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के लिए नया कॉरिडोर बनाने का प्लान है। इसके लिए पलवल के पेलक से पलवल-अलीगढ़ स्टेट हाइवे को चौड़ा कर नैशनल हाइवे का दर्जा दिया जाएगा। यह जेवर के निकट से गुजरेगा, जो यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए एयरपोर्ट तक कनेक्ट हो जाएगा। वहीं पेलक में बाईपास बनाकर इसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए यहां इंटरचेंज बनाया जा रहा है। केजीपी से मोहना के निकट यह फरीदाबाद से एयरपोर्ट तक बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएगा। इस तरह यह एक पूरा कॉरिडोर बन जाएगा।

NHAI ने प्रक्रिया शुरू करने को कहा
प्लान के अनुसार, पूरे काम के लिए अलीगढ़-पलवल स्टेट हाइवे को चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद इसे नैशनल हाइवे का दर्जा मिलेगा। इसे केजीपी से भी कनेक्ट करेंगे। इसके लिए बाईपास बनाया जाएगा। चौड़ीकरण और बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण होगा। डिप्टी कमिश्नर नेहा सिंह ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के लिए एनएचएआई ने प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 134डी अलीगढ़-पलवल के चौड़ीकरण व बाईपास के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की 3 (6) के अंतर्गत भूमि का अधिग्रहण होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके कौशिक ने डिप्टी कमिश्नर से जमीन अधिग्रहण के लिए अधिकारी की नियुक्ति करने को कहा है। इसके लिए पत्र जारी कर दिया गया है।

फरीदाबाद को भी फायदा, अलीगढ़ जाना होगा आसान
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पेलक के निकट इंटरचेंज बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पेलक से एक बाईपास रोड इंटरचेंज तक पहुंचेगी। इस तरह पलवल-अलीगढ़ हाइवे केजीपी से जुड़ जाएगा। केजीपी से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मोहना के निकट कनेक्ट होना है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से जेवर में बन रहे एयरपोर्ट तक जाएगा। ऐसे में पेलक इंटरचेंज के जरिए पलवल-अलीगढ़ हाइवे मोहना के निकट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा और लोग एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। इस प्लान पर काम नहीं होता तो लोगों को पेलक के बजाय पलवल जाना पड़ता। वहां से केजीपी के माध्यम से जेवर पहुंचना पड़ता। इससे दूरी बढ़ने के कारण समय अधिक लगता। नए प्लान पर काम होने से फरीदाबाद के लोगों का अलीगढ़ जाना आसान हो जाएगा। लोग केजीपी पर पेलक के पास से अलीगढ़ का रास्ता पकड़ सकेंगे।

कई गांवों से होगा ज़मीन का अधिग्रहण
दूसरी तरफ पलवल अलीगढ़ हाइवे को राष्ट्रीय राजमार्ग की शर्तों के अनुसार चौड़ा किया जाएगा। इसकी चौड़ाई कम से कम फोर लेन रोड के बराबर होगी। सड़क की चौड़ाई के लिए पेलक, सिहौल, मीसा, चांदहट, रहीमपुर गांवों के रकबा से जमीन का अधिग्रहण होगा। यह जेवर के निकट हामिदपुर के निकट से गुजर रहा है। हामिदपुर से जेवर होते हुए एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। इस तरह एक पूरा कॉरिडोर बन जाएगा, जिसमें एक ओर केजीपी व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से होते हुए एयरपोर्ट जा सकते हैं तो दूसरी तरफ हामिदपुर के निकट से जेवर कस्बे के पास से होकर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। इसके अलावा यह सड़क केएमपी, दिल्ली-आगरा नैशनल हाईवे और दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे को भी कनेक्ट करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.