हिमाचल कांग्रेस में नया सियासी खेल:मंत्री विक्रमादित्य अचानक चंडीगढ़ पहुंचे, बागी विधायकों से मिले

Updated on 01-03-2024 12:36 PM

हिमाचल में कांग्रेस सरकार का संकट थम नहीं रहा है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री विक्रमादित्य की अभी CM सुखविंदर सुक्खू से नाराजगी दूर नहीं हुई है। गुरुवार रात को विक्रमादित्य कैबिनेट मीटिंग के बाद अचानक चंडीगढ़ पहुंच गए।

जहां उन्होंने एक बड़े होटल में बागी विधायकों से मुलाकात की है। इन विधायकों को कल ही स्पीकर कुलदीप पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने पर विधानसभा से निष्कासित कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक बिना सिक्योरिटी के पहुंचे विक्रमादित्य अपनी गाड़ी चंडीगढ़ में छोड़कर दिल्ली भी गए हैं। हालांकि औपचारिक तौर पर इसको लेकर कोई बयान नहीं है।

हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह अभी अपने निजी काम से कहीं गए हैं। वह दो तीन दिन में लौटेंगे। उन्होंने कहा कि जो छह विधायक निष्कासित हुए हैं, उनका क्या रोल रहेगा, यह हाईकमान तय करेगा। निष्कासित विधायक भी कांग्रेस के थे। इस निर्णय से वह भी आहत हुई हैं।

विक्रमादित्य सिंह का टूर प्रोग्राम भी जारी
मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीती रात ही चंडीगढ़ जाने की चर्चाओं के बीच उनका टूर प्रोग्राम भी जारी किया गया। इसके अनुसार विक्रमादित्य सिंह आज सुबह सरकारी गाड़ी से 9.10 बजे शिमला से चंडीगढ़ रवाना हुए। दोपहर एक बजे वह चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

कल विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में ही रुकेंगे और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में मीटिंग अटेंड करेंगे। परसों यानी 3 मार्च को वह दिल्ली से वापस शिमला लौटेंगे।

कांग्रेस ने विधायकों को शिमला में रुकने के लिए कहा था
बता दें कि सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को शिमला में रुकने के लिए कहा था। उन्हें यह भी कहा गया था कि वे किसी भी सूरत में शिमला न छोड़ें। कल ही कांग्रेस ऑब्जर्वर डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्‌डा ने दावा किया था कि यहां कांग्रेस में सब ठीक है। सुखविंदर सुक्खू ही हिमाचल के CM रहेंगे।

इस्तीफा दे चुके मंत्री विक्रमादित्य
इससे पहले हिमाचल कांग्रेस में मचे घमासान के बीच विक्रमादित्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे इन हालात में काम नहीं कर सकते। इसके बाद ऑब्जर्वर्स से उनकी मुलाकात हुई। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। मगर इतना जरूर है कि वह उसे स्वीकार करने के लिए दबाव नहीं डालेंगे।

अब पढ़िए 3 दिन में क्या-क्या हुआ

27 फरवरी से शुरू हुआ घटनाक्रम

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों की क्रॉस वोटिंग से पार्टी प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की हार हुई। इससे सरकार पर संकट आ गया।

28 फरवरी को मंत्री का इस्तीफा, BJP के 15 विधायक निष्कासित

बजट सत्र से पहले PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफे का ऐलान किया और अपनी ही सरकार पर विधायकों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।

स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने BJP के 15 विधायकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें विधानसभा की कार्यवाही से निष्कासित कर दिया। इससे कांग्रेस सरकार आसानी से अपना बजट पास कराने में सफल रही।

6 बागी विधायकों के खिलाफ याचिका पर सुनवाई हुई। स्पीकर ने फैसला रिजर्व रखा

कांग्रेस हाईकमान द्वारा भेजे गए दो ऑब्जर्वर डीके शिव कुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिमला पहुंचे। दोनों ने सभी विधायकों से वन टू वन बात की। सबको मनाने का प्रयास किया।

29 फरवरी को 6 बागी विधायकों की सदस्यता खत्म

CM सुक्खू ने पार्टी के सभी विधायकों को ओक ओवर में आवास पर ब्रेकफास्ट पर बुलाया। इसमें विक्रमादित्य सिंह नहीं पहुंचे।

सुबह 11 बजे स्पीकर कुलदीप पठानिया ने बागी विधायकों की सदस्यता खत्म कर दी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसे गलत निर्णय बताया और कहा कि नाराज विधायकों की बात सुनी जानी चाहिए थी।

डीके शिव कुमार के मनाने पर विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह ओक ओवर आए। शाम पांच बचे सरकार में सब कुछ ठीक होने का ऐलान किया गया।

सियासी ड्रामा खत्म होने के बाद कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें विक्रमादित्य सिंह शामिल हुए। रात लगभग 11.30 बजे विक्रमादित्य सिंह अकेले शिमला से चंडीगढ़ रवाना हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.