पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दोनों को जीएसटी में लाने की मोदी सरकार की क्या है तैयारी

Updated on 15-11-2022 05:48 PM

नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल को जीएसटी तहत लाने की तैयारी की खबरों के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दीं। आज 15 नवंबर 2022 यानी मंगलवार राहत भरा है। आज पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर तो डीजल  94.04 रुपये है। वहीं, गाजियाबाद  में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये लीटर है। वहीं, रांची में पेट्रोल  99.84 रुपये तो डीजल  94.65 रुपये लीटर बिक रहा है।

कच्चे तेल के गिरे भाव
कच्चे तेल के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड जनवरी का भाव 2.97 फीसद गिरकर 93.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई दिसंबर का 85.35 डॉलर प्रतिबैरल पर आ गया है।

क्या जीएसटी के दायरे में आएंगे पेट्रोल-डीजल
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी कहते हैं, 'पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए राज्यों की सहमति जरूरी है। अगर राज्य इस दिशा में पहल करते हैं तो केंद्र भी इसके लिए तैयार है। हम पहले से ही इसके लिए तैयार रहे हैं। यह मेरी समझ है। हालांकि, दूसरा मुद्दा इसे लागू करने के तरीके का है। उस सवाल को वित्त मंत्री के समक्ष उठाया जाना चाहिए।’  पुरी ने कहा,‘यह समझना अधिक मुश्किल नहीं है कि राज्यों को इनसे राजस्व मिलता है। राजस्व पाने वाला आखिर उसे क्यों छोड़ना चाहेगा?यानी न राज्यों के बीच इस पर सहमति बनने की संभावना है और न पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.