शेयर बाजार का फिर नया रिकॉर्ड:सेंसेक्स ने 63,583 का ऑल टाइम हाई बनाया, निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ

Updated on 02-12-2022 05:59 PM

शेयर बाजार ने हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (01 दिसंबर) को एक बार फिर नए रिकॉर्ड्स कायम किए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,583.07 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स ने 63,303.01 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

आज सेंसेक्स 184 अंक की तेजी के साथ 63,284 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना नया क्लोजिंग हाई भी बनाया। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 13 शेयरों में ही गिरावट रही।

निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया
वहीं निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई और क्लोजिंग हाई बनाया। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,887.60 के स्तर पर पहुंचा। इससे पहले निफ्टी ने भी 30 नवंबर को ऑल टाइम हाई बनाया था। आज यह 54 अंक की तेजी के साथ 18,812 के स्तर पर बंद हुआ।

अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को टॉप गेनर
अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंडाल्को, टाटा स्टील, ग्रासिम, TCS, टेक महिंद्रा, विप्रो, LT, इंफोसिस समेत निफ्टी के 23 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं ICICI बैंक, UPL, सिप्ला, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, M&M, पावर ग्रिड समेत निफ्टी के 27 शेयरों में ही गिरावट रही।

IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.40% की तेजी
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में तेजी देखने को मिली। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.40% की तेजी रही। PSU बैंक में 2.11%, मीडिया में 2.08%, रियल्टी में 1.98% और मेटल सेक्टर में 1.53% की तेजी देखने मिली। बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में भी तेजी रही। ऑटो, FMCG, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.