सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए नया नियम, ई-अटेंडेंस से पहले देना होगा गणित का जवाब; सर्वर बचाने कैप्चा सिस्टम लागू

Updated on 18-08-2026 12:59 PM
 मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए लागू की गई ऑनलाइन हाजिरी (ई-अटेंडेंस) व्यवस्था में तकनीकी सुधार किए गए हैं। एक ही समय पर सर्वर पर पड़ने वाले भारी दबाव को कम करने के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षक ऐप में 'कैप्चा' (Captcha) अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा, शिक्षकों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 15 मिनट का ग्रेस पीरियड भी दिया जाएगा।

गणित का सवाल हल करने पर ही लगेगी हाजिरी

  • प्रदेश भर में लगभग 3 लाख से ज्यादा नियमित और अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। जब यह सभी शिक्षक एक साथ ई-अटेंडेंस ऐप पर लॉग-इन करते थे, तो सर्वर क्रैश होने या धीमा होने की समस्या आ रही थी। इस परेशानी को दूर करने के लिए ऐप में कैप्चा सिस्टम जोड़ा गया है।
  • अब शिक्षकों को हाजिरी लगाने से पहले स्क्रीन पर आने वाले साधारण जोड़-घटाव के सवाल का सही जवाब देना होगा। सही उत्तर दर्ज करने के बाद ही उनकी उपस्थिति मान्य होगी।
  • 15 मिनट की अतिरिक्त छूट और सर्वर क्षमता में इजाफा

    • नई गाइडलाइन के अनुसार, शिक्षकों को सुबह की शिफ्ट में 10:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में शाम 4:15 बजे तक अटेंडेंस लगाने पर 15 मिनट की ग्रेस अवधि (छूट) मिलेगी। यदि कोई शिक्षक किसी जायज कारण से स्कूल पहुंचने में लेट होता है, तो वह प्राचार्य को व्हाट्सएप के जरिए इसकी सूचना दे सकेगा।
    • हालांकि, इस सुविधा का नियमित रूप से उपयोग नहीं किया जा सकेगा। पिछले दिनों एक साथ करीब पौने दो लाख शिक्षकों के लॉग-आउट करने से सिस्टम प्रभावित हुआ था, जिसे देखते हुए अब सर्वर की क्षमता भी बढ़ा दी गई है।

आयुक्त ने पेश की मिसाल, रोज लगाएंगे ई-अटेंडेंस

  • लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के आयुक्त अभिषेक सिंह ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए खुद ई-अटेंडेंस लगाना शुरू कर दिया है। सोमवार को कार्यालय पहुंचकर उन्होंने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की और कहा कि जब तक वह इस पद पर हैं, प्रतिदिन इसी माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
  • आयुक्त ने जोर देते हुए कहा कि यदि शिक्षक पूरे समय स्कूल में उपस्थित रहकर बच्चों को पढ़ाएंगे, तो इससे शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी और इसका सीधा असर परीक्षा परिणामों पर भी देखने को मिलेगा।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
     18 September 2026
    रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
     18 September 2026
    चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
     18 September 2026
    पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
     18 September 2026
    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
     18 September 2026
    किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
     17 September 2026
    गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
     17 September 2026
    शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
     17 September 2026
    ​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
    Advt.