टैक्स से लेकर डेट फंट तक नए नियम होंगे लागू, जानें 1 अप्रैल से और क्या-क्या बदल जाएगा

Updated on 31-03-2023 06:42 PM
नई दिल्ली: मार्च का महीना आज खत्म होने वाला है। कल से अप्रैल माह की शुरुआत हो जाएगी। हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। इनके बारे में जानकारी होना जरूरी है। अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत भी होती है। ऐसे में इस माह के आपकी जेब से जुड़े कई बदलाव (Income Tax Rule Changes) होते हैं। 1 अप्रैल से टैक्स से लेकर डेट फंड तक नए नियम लागू होने जा रहे हैं। यह बदलाव (Income Tax Rule Changes) सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले हैं। अगर आपका रुपये-पैसों से जुड़ा कोई काम है तो उसे फटाफट आज ही निपटा लें। आइए देखते हैं कल से क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

डेट म्यूचुअल फंड्स में लगेगा टैक्स


एक अप्रैल से डेट म्यूचुअल फंड्स में किए गये निवेश पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स के तहत टैक्स लगेगा। इससे निवेशकों को यहां LTCG का फायदा नहीं मिलेगा। इसी फायदे के चलते ये म्यूचुअल फंड्स लोकप्रिय हुए थे।

सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा ब्याज


सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम के लिए अधिकतम जमा सीमा 15 लाख से बढ़कर 30 लाख रुपये हो जाएगी। मंथली इनकम स्कीम के लिए अधिकतम जमा सीमा सिंगल अकाउंट के लिए 4.5 लाख से बढ़कर 9 लाख रुपये हो जाएगी। वहीं, जॉइंट अकाउंट्स के लिए 7.5 लाख रुपये से बढ़कर 15 लाख रुपये हो जाएगी।

नई टैक्स व्यवस्था


नई इनकम टैक्स व्यवस्था डिफ़ॉल्ट ऑप्शन हो जाएगा। लोगों के पास पुरानी व्यवस्था चुनने का विकल्प होगा। इधर एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईडीबीआई बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

ऑनलाइन गेमिंग

वित्त विधेयक 2023 संशोधन के मुताबिक, ऑनलाइन गेमिंग एप्लीकेशन पर लगने वाला स्रोत पर TDS अब 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी होगा । नियम के लागू होने से एक तरफ जहां अब इससे होने वाले आय का ब्यौरा करदाता को देना होगा। वहीं दूसरी तरफ, ऐसा करने से चूकने पर ऑनलाइन गेमिंग पर आयकर विभाग द्वारा टैक्स कटने वाला है।

टैक्स छूट की सीमा


एक अप्रैल से टैक्स छूट की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़कर 7 लाख रुपये हो जाएगी। इससे सात लाख रुपये से कम आए वालों को टैक्स छूट का दावा करने के लिए कहीं पर निवेश करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं नए वित्त वर्ष से 5 लाख रुपये सालाना प्रीमियम से अधिक के लाइफ इंश्योंस प्रीमियम से इनकम टैक्स योग्य होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.