विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल घोषित:6 अक्टूबर को इंडिया-पाकिस्तान मैच

Updated on 27-08-2024 05:43 PM

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से ही शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। भारत-पाकिस्तान मैच 6 अक्टूबर को दुबई में होगा। इसी स्टेडियम में फाइनल भी खेला जाएगा।

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप पहले बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन देश में हुए राजनीतिक तख्तापलट के बाद ICC ने टूर्नामेंट को UAE शिफ्ट कर दिया। अब शारजाह और दुबई में टूर्नामेंट के सभी मैच होंगे।

भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड से
3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में ओपनिंग मैच होगा। इंडिया विमेंस टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में अपना पहला मैच खेलेगी। टीम फिर इसी मैदान पर 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। पाकिस्तान अपना पहला मैच 3 अक्टूबर को ही श्रीलंका से खेल लेगा।

10 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया
टूर्नामेंट में 10 टीमों को 5-5 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वालीं 2-2 टीमों के बीच 17 और 18 अक्टूबर को 2 सेमीफाइनल होंगे। जबकि 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा।

शारजाह और दुबई में 18 दिन के अंदर के 23 मैच खेले जाएंगे। 13 दिन में ग्रुप स्टेज के 20 मैच होंगे, जिनमें से 7 दिन डबल हेडर भी रहेंगे। डबल हेडर यानी एक दिन में 2 मैच। आखिरी 5 दिन में 3 नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। 17 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल दुबई और 18 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल शारजाह में होगा। 20 अक्टूबर में दुबई में ही फाइनल होना है।

ग्रुप-ए में है भारत
इंडिया विमेंस टीम को पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी हैं। टीम इंडिया 9 अक्टूबर को श्रीलंका से दुबई और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से शारजाह में भिड़ेगी।

ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 15 अक्टूबर को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होगा। दोनों टीमें ग्रुप-बी में हैं। इस ग्रुप में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और साउथ अफ्रीका भी है। साउथ अफ्रीका पिछली रनर-अप है, टीम को अपने ही होमग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था।

ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2009 में शुरू हुआ, तब इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता। तब से अब तक 8 बार टूर्नामेंट खेला गया, ऑस्ट्रेलिया को 6 और वेस्टइंडीज को एक बार सफलता मिली। भारत ने एक बार भी टूर्नामेंट नहीं जीता। टीम 2020 में एकमात्र बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब जीतने से चूक गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.