सक्षम कोचिंग के नवीन सत्र का शुभारंभ

Updated on 08-04-2025 01:04 PM

सुकमा । सुकमा जिले के आदिवासी युवाओं को शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक और सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र सुकमा के अंतर्गत संचालित सक्षम कोचिंग में अप्रैल के पहले सप्ताह से नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ कर दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र के स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर उन्हें सरकारी सेवाओं व अन्य प्रतिष्ठित पदों तक पहुँचाना है। सक्षम कोचिंग के अंतर्गत युवाओं को व्यापक रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिसमें लोक सेवा आयोग, व्यापम, एसएससी व बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।

प्रशिक्षण के लिए अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति

इस सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु 6 योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को मार्गदर्शन देंगे।

लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध

सक्षम कोचिंग में एक समृद्ध लाइब्रेरी भी स्थापित की गई है, जिसमें सभी आवश्यक पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। छात्र/छात्राएं इन पुस्तकों का उपयोग कर सुविधाजनक तरीके से अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। नवीन सत्र में प्रातः व सायं दो सत्रों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि छात्र अपनी सुविधानुसार समय का चयन कर सकें।

सहायक नोडल अधिकारी श्री वीरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि वर्ष 2024 में सक्षम कोचिंग के 07 छात्रों ने लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया था, जो इस पहल की सफलता का प्रमाण है।

प्रवेश प्रक्रिया जारी

इस सत्र में और अधिक युवाओं को इस पहल से जोड़कर उन्हें सफलता की दिशा में अग्रसर किया जाएगा। इच्छुक छात्र/छात्राएं मोबाइल नंबर 94252-60430 पर संपर्क कर सकते हैं या प्रातः 10रू00 बजे से शाम 5 बजे तक सक्षम कोचिंग केंद्र पहुँचकर पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.