नए सिम से कहीं रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा, आ रहे अजीबोगरीब कॉल? ये टेलिकॉम कंपनियों का खेल है

Updated on 27-04-2024 12:15 PM
नई दिल्ली: आपको अभी-अभी नया मोबाइल कनेक्शन मिला है और अचानक बैंक रिकवरी एजेंट के कॉल आने शुरू हो जाते हैं। या हो सकता है कि आप अपने नए मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट या UPI से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पता चलता है कि यह नंबर पहले से ही किसी और के अकाउंट के साथ जुड़ा हुआ है। यह इस बात का संकेत है कि आपको टेलिकॉम कंपनी से एक रिसाइकल्ड मोबाइल नंबर मिला होगा, जो कुछ महीने पहले तक किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाता था। अधिकारियों के अनुसार, दूरसंचार कंपनियों द्वारा हर महीने 10 मिलियन से अधिक रिसाइकल्ड मोबाइल नंबर बाजार में डाले जाते हैं। ये वे नंबर हैं जो पहले कुछ लोगों द्वारा उपयोग किए जाते थे। लेकिन जिन्होंने एक खास समय के बाद मोबाइल रिचार्ज या इसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया। इन नंबरों को फिर से बाजार में उतार दिया जाता है। नियमों के मुताबिक, टेलिकॉम कंपनियां किसी कस्टमर से मोबाइल नंबर वापस ले सकती हैं अगर वह छह महीने तक इसका इस्तेमाल या रिचार्ज नहीं करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.