नए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया पदभार ग्रहण

Updated on 01-06-2023 07:43 PM

मनेंद्रगढ़। जिले के नए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुँचकर पदभार ग्रहण किया।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के द्वारा एसपी टीआर कोसिमा का स्थानांतरण सेनानी बिलासपुर के पद पर किया गया है उनके स्थान पर सिद्धार्थ तिवारी को ज़िले का नया कप्तान बनाकर भेजा गया है।

एसपी कार्यालय पहुंचने पर तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया तत्पश्चात् उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक टीआर कोसिमा द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक तिवारी को जिले के कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देते जिले का चार्ज सौंपा।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी भारतीय पुलिस सेवा के 2015 बैच के  पुलिस अधिकारी हैं। वे मूलतः दिल्ली के निवासी हैं। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव और पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.