नई तबादला नीति: पति-पत्नी को एक स्थान पर पोस्टिंग, गंभीर बीमारियों पर विशेष प्रावधान

Updated on 06-06-2025 01:23 PM

रायपुर। राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों के स्थानांतरण को लेकर नई तबादला नीति जारी कर दी है, जिसमें मानवीय आधार, पारिवारिक स्थिति और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को प्राथमिकता दी गई है।

नीति में स्पष्ट किया गया है कि परस्पर सहमति से स्थानांतरण केवल उन्हीं कर्मचारियों पर लागू होगा जो दो वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं।

पति-पत्नी को एक साथ पोस्टिंग का प्रयास
यदि पति-पत्नी दोनों शासकीय सेवक हैं, तो उन्हें एक ही स्थान पर पदस्थ करने के लिए विभाग सहानुभूति पूर्वक विचार करेगा, हालांकि यह कोई अधिकार नहीं होगा, लेकिन यथासंभव प्रशासनिक सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रयास किया जाएगा।

गंभीर बीमारियों पर विशेष राहत
नीति में कहा गया है कि कैंसर, डायलिसिस, ओपन हार्ट सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों की स्थिति में, यदि इलाज की सुविधा मौजूदा स्थान पर उपलब्ध नहीं है, तो जिला मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर स्थानांतरण किया जा सकता है।

एक वर्ष से कम सेवा शेष?
जिन शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति में एक वर्ष या उससे कम समय शेष है, उन्हें उनके गृह जिले या विकल्प वाले जिले में पदस्थ किया जा सकेगा, यदि यह प्रशासनिक दृष्टिकोण से उपयुक्त हो।

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विकल्प
यदि किसी कर्मचारी के पति/पत्नी या बच्चे मानसिक विकलांगता या बहुआयामी निःशक्तता से पीड़ित हैं, तो वे अपने खर्च पर ऐसे स्थान पर स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहां इलाज और शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

स्थानांतरण आदेश में संशोधन की प्रक्रिया
स्थानांतरण आदेश को संशोधित या निरस्त करने के लिए जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रस्ताव भेजना होगा, जिसके बाद प्रशासकीय विभाग और मुख्यमंत्री की मंजूरी से आदेश निरस्त किया जा सकेगा।

10 दिन में कार्यमुक्त होना अनिवार्य
नई नीति के अनुसार, स्थानांतरित कर्मचारी को 10 दिनों के भीतर कार्यमुक्त होना जरूरी होगा। तय समय में रिलीव नहीं होने पर अधिकारी एकतरफा आदेश से भारमुक्त कर सकता है, और आदेश को क्रियान्वित माना जाएगा। पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह नीति शासकीय कर्मचारियों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय करती है और उनकी पारिवारिक व स्वास्थ्यगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित प्रशासनिक व्यवस्था की ओर एक कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.