IPS डांगी उत्पीड़न केस में नया मोड़:शिकायतकर्ता योग शिक्षिका के बहन-जीजा बोले- उसके आरोप झूठे

Updated on 25-10-2025 12:50 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इस केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। जिस योग शिक्षिका ने IG डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, उसके परिजनों (दीदी-जीजा) ने बहन को ही गलत ठहराया है।

मीडिया से बातचीत में शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बहन ने IPS डांगी पर छोटी बहन की ओर से लगाए गए आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि उसकी छोटी बहन बचपन से ही ऐसी है। वह पहले भी पापा और मेरे पति को इसी तरह बदनाम कर चुकी है।

वहीं, जिस महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, उसका एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खुद इन बातों से इनकार करती सुनाई दे रही है।

शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बहन ने बताया कि जब वो नाबालिग थी, तब भी कई बार अलग-अलग लड़कों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उनका दावा है कि उनकी छोटी बहन की वजह से परिवार टूट गया।

धोखाधड़ी-ब्लैकमेलिंग में पहली भी शामिल

परिजनों का कहना है कि महिला का व्यवहार पहले से संदिग्ध रहा है और वह धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में पहले भी शामिल रह चुकी है। जीजा ने बताया कि वह कई बार पारिवारिक विवादों में झूठे आरोप लगाकर पैसे की मांग करती थी। उन्होंने कहा 'अब उसने एक ईमानदार अधिकारी को निशाना बनाया है।'

हमारे पास उसके पुराने केस के दस्तावेज और बयान मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ भी कई पुरानी शिकायतें सामने आई हैं, जिन्हें अब जांच में शामिल किया जा सकता है।

इस बीच, शिकायतकर्ता महिला का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद यौन उत्पीड़न की बात से इनकार करती सुनाई दे रही है। ऑडियो में वह किसी युवक से बातचीत कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.