न्यूजीलैंड पहली पारी में 511 पर ऑलआउट रचिन रवींद्र ने लगाया दोहरा शतक

Updated on 05-02-2024 12:40 PM

न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की अनुभवहीन टीम कहीं भी टिकती नजर नहीं आ रही हैं। माउंट मॅन्गानुई के बे ओवल मैदान पर कीवी टीम पूरी तरह हावी हो चुकी है। सोमवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड 511 पर ऑल आउट हो गई। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने चार विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र ने डबल सेंचुरी लगाई, वह 240 रन बनाकर आउट हुए। केन विलियमसन ने भी शतक लगाया, वह 118 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से कप्तान नील ब्रांड ने 6 और रुआन डे स्वार्ट ने 2 विकेट लिए। शेफो मोरेकी और डेन पैटरसन को एक-एक विकेट मिला।

काइल जैमिसन को दो सफलता मिली
न्यूजीलैंड के 511 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका ने चार विकेट गंवा दिए हैं। टीम के एडवर्ड मूर 23 रन, नील ब्रांड 4, रेनार्ड वान टोन्डर 0 और जुबैर हमजा 22 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमिसन को दो सफलता मिली। मैट हेनरी और मिचेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड ने 258/2 से आगे बढ़ाई पारी
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 258/2 के स्कोर से आगे बढ़ाई। विलियमसन ने 112 और रचिन ने 118 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। विलियमसन अपने स्कोर में ज्यादा रन नहीं जोड़ सके और 118 रन बनाकर डे स्वार्ट का शिकार हो गए। इसी के साथ उनकी और रचिन के बीच 232 रन की तीसरे विकेट की पार्टनरशिप टूटी।

मिचेल-रचिन के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप
विलियमसन के विकेट के बाद डेरिल मिचेल और रचिन के बीच शतकीय साझेदारी हुई। मिचेल 34 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 103 रन की साझेदारी टूटी। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल भी 11 रन बनाकर आउट हो गए और टीम ने 391 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए।

रचिन का दोहरा शतक
5 विकेट गिरने के बाद भी रचिन टिके रहे। उन्होंने दोहरा शतक लगाया और टीम का स्कोर 400 रन के पार पहुंचा दिया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ 82 रन की पार्टनरशिप की। फिलिप्स 39 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच साझेदारी टूटी।

रचिन भी फिर 366 बॉल पर 240 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें नील ब्रांड ने बोल्ड किया। ब्रांड ने फिलिप्स और मिचेल को भी चलता किया था।

चाय तक सैंटनर-जैमिसन नॉटआउट
दूसरे दिन के चाय काल तक न्यूजीलैंड से मिचेल सैंटनर और काइल जैमिसन नॉटआउट रहे। टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 475 रन बना लिए। साउथ अफ्रीका से नील ब्रांड ने 3 और रुआन डे स्वार्ट ने 2 विकेट लिए। एक-एक सफलता शेफो मोरेकी और डेन पैटरसन के हाथ भी लगी।

पहले दिन विलियमसन और रचिन के शतक

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला माउंट मॅन्गानुई में खेल जा रहा है। पहले मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 258 रन बना लिए। टीम के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन और युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र शतक बनाकर नाबाद लौटे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान),
 टॉम लैथम, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, काइल जैमिसन और मैट हेनरी।

साउथ अफ्रीका: नील ब्रांड (कप्तान), एडवर्ड मूर, रेनार्ड वान टोन्डर, जुबैर हमजा, डेविड बेडिंघम, कीगन पीटरसन, रुआन डे स्वार्ट, क्लाइड फोर्च्यून (विकेटकीपर), डुआन ओलिवर, शेफो मोरेकी और डेन पैटरसन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.