पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, केएल राहुल टीम से बाहर हुए तो सोशल मीडिया पर आ गई रिएक्शन्स की बाढ़

Updated on 24-10-2024 12:26 PM

 पुणे  । भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट गुरुवार को पुणे में शुरू हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में 3 अहम बदलाव किए। (ताजा स्कोर जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।


भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस टेस्ट के लिए केएल राहुल को बाहर बैठाने का फैसला किया है। उनके स्थान पर पहले टेस्ट में 150 रन बनाने वाले सरफराज खान को मौका दिया गया है।

IND Vs NZ Pune Test Day 1: अश्विन ने दिलाई सफलता

  • न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पुणे में मौसम साफ है और पीच सूखी है। पहले टेस्ट में बेंगलुरु में हालात बिल्कुल अलग थे। इस लिहाज से पहले बल्लेबाजी का फैसला सही है।
  • पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर को लिया गया है। इसके अलावा मेहमान टीम में कोई बदलाव नहीं है।
  • वहीं, भारत ने अपनी लाइनअप में बड़े बदलाव किए हैं। पहला टेस्ट खेलने वाले तीन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज के स्थान पर शुभमन गिल, आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर आए हैं।
  • न्यूजीलैंड ने पहला विकेट 31 रन के स्कोर पर खोया जब कप्तान टॉम लैथम को रविचंद्रन अश्विन ने 15 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 
  • भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, अजाज पटेल, विल ओ'रूर्के।


केएल राहुल पर सोशल मीडिया रिएक्शन्स


केएल राहुल को अंतिम 11 में स्थान नहीं दिए जाने पर फैंस ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। किसी ने कहा कि राहुल को एक ब्रेक की जरूरत है, वहीं कुछ ने कहा कि राहुल ने टीम के लिए उस समय रन बनाए हैं, जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है।


एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि राहुल का बल्ला अभी नहीं चल रहा है जबकि सरफराज बिल्कुल तैयार नजर आ रहे हैं। ऐसे में राहुल को ब्रेक देना अच्छा है। वे जरूर वापसी करेंगे।


वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि पिछले 5 टेस्ट मैचों में केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 86 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 68 रन की पारी खेली है। केएल राहुल हमेशा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाते हैं, लेकिन फिर भी एक दुर्लभ विफलता के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.