तीन ओवर में न्यूजीलैंड ने निकाली टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की हवा, नहीं चला लोकल बॉय का जादू

Updated on 28-01-2023 07:25 PM

रांची: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे और डेरेल मिचेल की अर्धशतकीय पारी से भारत के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम के लिए उम्मीद थी कि शुभमन गिल और लोकल बॉय ईशान किशन की जोड़ी एक तूफानी शुरुआत करेंगे लेकिन कीवी गेंदबाजों के आगे उनकी एक ना चली।

 
ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान को मिचेल ब्रेसवेल ने पवेलियन भेजा। इसके बाद राहुल त्रिपाठी क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन 6 गेंद तक वह अपना खाता नहीं खोल सके और बिना कोई रन बनाए जैकब डफी ने डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच उन्हें कैच आउट करा दिया।
टीम इंडिया इन दो झटकों के बाद अभी उबरने की कोशिश में ही था कि शुभमन गिल को मिचेल सैंटनर ने अपनी फिरकी में फंसा लिया। इस तरह भारतीय टीम के टॉप के तीन बल्लेबाज सिर्फ 15 रन के स्कोर पर पवेलियन का रुख कर लिया।
भारत की तेज गेंदबाजी रही बेअसर

पहले टी20 मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था लेकिन यह फैसला उनके उम्मीद के अनुरूप नहीं निकला। दरअसल टीम के लिए तेज गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। खास तौर से अर्शदीप बहुत महंगे साबित रहे और उन्होंने चार ओवर में 51 रन लुटा दिए जबकि उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला। अर्शदीप ने पारी के आखिरी ओवर में तो 27 रन खर्च डाले।

इसके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या भी काफी महंगे रहे। हार्दिक ने मैच में तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 33 रन लुटा दिए। वहीं स्पीडस्टर उमरान मलिक को उनके पहले ही ओवर में 16 रन पड़ गए जिसके बाद कप्तान ने उनसे आगे की गेंदबाजी ही नहीं कराई।

वहीं टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाजी वॉशिंगटन सुंदर के नाम रही। सुंदर ने चार ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च किए जिसमें उनके खाते में दो विकेट आए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने भी चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर एक विकेट लिए। टीम के लिए शिवम मावी ने दो ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उनके खाते में 19 देकर एक विकेट आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.